The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • On This Republic Day, Army Dog Squad Will be The part of Republic Day Parade

हैप्पी रिपब्लिक डे: आज परेड में क्या आएगा नजर?

महीनों से चल रही प्रैक्टिस आज रंग लाएगी. थोड़ा का वेट कीजिए. यहां फिर यहां देख लीजिए.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2016, 02:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रिपब्लिक डे की बधाई. तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इट्स शो टाइम. लेकिन इस बार बहुत कुछ ऐसा है, जो पहली पहली बार होने जा रहा है.
ऊंटों वाला दस्ता 26 जनवरी की परेड में लौट आया है. पहले खबर थी कि परेड का टाइम कम हुआ है तो ऊंटों की परेड न होगी. पर बीएसएफ का कैमेल कंटिंजेंट इस खबर के बाद भी प्रैक्टिस करता रहा. उन्हें राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल का मौक़ा नहीं मिला तो दिल्ली एयरपोर्ट के पास उनने प्रैक्टिस की. उनकी मेहनत रंग लाई. और ऊंटों को परेड में शामिल होने की इजाजत मिल गई.
Source - Reuters
Source - Reuters

वैसे इस बार की गणतंत्र दिवस वाली परेड थोड़ी अलग होने वाली है. कई चीजें हटाई गईं हैं. तो कुछ चीजें पहली बार होंगी. कई ऐसी भी चीजें हैं जो आप हमेशा देखते आए हैं पर इस बार न दिखेंगी. जो कम किए गए वो ये हैं.

1. पैरामिलिट्री फोर्सेज 

आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसे अर्धसैनिक बलों को भी इस बार परेड में शामिल नहीं किया जा रहा है.
Source - Reuters
Source - Reuters

2. स्कूली बच्चे

बच्चे भी न दिखेंगे, जो स्कूल की ड्रेस में नजर आते थे. और और झांकियां भी परेड में नजर नहीं आएंगी. झांकियां अबकी बार लाल किले पर तीन दिन चलने वाले एक खास कार्यक्रम में दिखेंगी.
Source- AP
Source- AP

3. समय भी कम होगा

पिछली बार तक कार्यक्रम 120 मिनट तक चलता था, इस बार 90 मिनट का होगा.
r-day9_012413021443

तो नया क्या होगा.

1. डॉग स्क्वाड

26 साल पहले डॉग स्क्वाड परेड में नजर आया था, तब के बाद इसी बार 36 डॉग्स परेड में दिखेंगे.
dog squad

2. फ्रांस की सेना, फ्रांस का बैंड

फ्रांस की सेना की एक टुकड़ी और फ्रांस का बैंड परेड में दिखेगा क्योंकि चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति हैं. ऐसा पहली बार होगा कि विदेशी सेना हमारी परेड का हिस्सा होगी.
bastille-day-2015

3. रिटायर्ड फौजी

इस 26 जनवरी की परेड में पहली बार सेना से रिटायर हुए वेटरन भी झांकी में होंगे.
orop_647x404_090415112404

Advertisement

Advertisement

()