दंगल का ट्रेलर आया. ट्रेलर के बाद एक अच्छी फिल्म और अच्छी हिट के कयास लगाए जानेलगे. और जैसा होता है, पुरानी चीजें तलाशी जाने लगीं. और जल्द ही सोशल नेट्वर्किंगसाइट्स पर ये वीडियो तैरने लगा. इस वीडियो में आमिर खान, पत्रकार शेखर गुप्ता सेबात कर रहे हैं. इस वीडियो में आमिर खान ने नरेंद्र मोदी को गुजरात में हत्याओं काजिम्मेदार बताया है. साथ ही उन पर और उनकी पार्टी पर भी सवाल खड़े किए हैं. गुजरातऔर आमिर का रिश्ता पुराना है. इसके पहले 2006 में जब उनकी फिल्म 'फना' आने को थी तबनर्मदा को 'किलर रिवर' कहने के कारण उनकी फिल्म का भरपूर विरोध गुजरात में हुआ था.हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के 'इनटॉलरेंस वाले बयान' को पब्लिकली कह दिया था.जिसके बाद इस देश में इनटॉलरेंस नहीं है साबित करते हुए लोगों ने उन्हें जमकर कोसाथा. https://www.youtube.com/watch?v=F3XsgZZ_Evc इस वीडियो में आमिर खान जो कह रहेहैं और जिस पर लोगों को आपत्ति होनी है वो कुछ ऐसा था कि "एक इंसान के तौर पर मैंये समझता हूं कि लोगों के दिमाग में बहुत जहर भरा है. गुजरात में जो हुआ बहुत बुराहुआ. कोई आदमी मोदी जैसा, वहां गुजरात में इंडियन मारे गए थे. चाहे वो हिंदू हों ,मुसलमान हों, सिख हों, ईसाई हो. मारे गए एक नेता के हाथों, जिसे सोचा गया था कि वोलोगों का नेता होगा, वो जिम्मेदार है लोगों के मरने के लिए. वो और उनकी पार्टी.वहां जो हुआ वो बहुत एंटी-इंडियन था. ये मानवता के खिलाफ था. लोगों ने इसके खिलाफआवाज भी उठाई ये अच्छा हुआ. ये देख कर अच्छा लगा, मुझे भारत के लोगों में भरोसा है.वो थोड़ा भटकेंगे लेकिन मुझे उम्मीद है उन्हें प्यार में भरोसा है. " ये वीडियो ऐसेटाइम पर शेयर किया जा रहा है जबकि उनकी फिल्म का ट्रेलर आया है. और जहां तक मुझे इसमुल्क के लोगों पर भरोसा है ये बहस उनकी फिल्म के बायकॉट की मांग तक जाने वाली है.--------------------------------------------------------------------------------'पाक कलाकारों पर कुछ नहीं बोलूंगा, वरना वो मेरा घर जला देंगे'दंगल ट्रेलर : आमिर खान का सपना उसकी बेटियां पूरा करेंगी