The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Old Man assaulted on Nashik train over suspicion of carrying beef, video viral

गोमांस ले जाने के शक में चलती ट्रेन में बुजुर्ग के साथ मारपीट, घटना पर रेलवे पुलिस ने क्या कहा?

Maharashtra में एक बुजुर्ग शख्‍स के साथ चलती ट्रेन में मारपीट की गई है. आरोपियों को शक था कि उनके पास मौजूद सामान में गोमांस है. इस मामले में GRP ने FIR दर्ज की है.

Advertisement
pic
31 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 10:03 PM IST)
Old man beaten in train in suspicion of carrying beef (screengrab)
चलती ट्रेन में बुजुर्ग यात्री के साथ मारपीट. (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग से मारपीट की घटना सामने आई है. कुछ यात्रियों ने बुजुर्ग पर बीफ लेकर चलने का आरोप लगाते हुए उन्हें थप्पड़ मारे और गालियां भी दीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए सख्त कार्यवाई का आश्वासन दिया है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कुछ दिन पहले की है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद 31 अगस्त को GRP ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. बुजुर्ग की पिटाई का मामला ठाणे जिले के कल्याण और इगतपुरी स्टेशन के बीच एक ट्रेन में सामने आया.

रेलवे पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान हाजी अशरफ मुनियार के तौर पर हुई है. वो जलगांव के रहने वाले हैं. और अपनी बेटी से मिलने कल्याण जा रहे थे. यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने सीट को लेकर उनसे झगड़ा किया. इसके बाद बुजुर्ग के साथ मारपीट करने लगे. यात्रियों को शक था कि बुजुर्ग व्यक्ति गोमांस ले जा रहे हैं. जिसके चलते उन पर हमला कर दिया. इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके पास गोमांस नहीं बल्कि बकरी का मांस है. 

रेलवे पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले पर GRP मुंबई ने X हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी कि बुजुर्ग व्यक्ति सुरक्षित हैं. मामले में कड़ी कार्यवाई की जा रही है.

इस घटना पर AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने X हैंडल से पोस्ट कर लिखा, 

‘हम सिर्फ मूकदर्शक नहीं बने रह सकते. अब समय आ गया है कि हम, सभी धर्मनिरपेक्ष भारतीयों को इन ताकतों को हराने के लिए एक साथ आना चाहिए. इन लोगों के बीच कितना ज़हर फैल गया है और वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं जो शायद उनके दादा की उम्र का है. बहुत हो गया ज्ञापन देना और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करना. अगर सरकार और पुलिस आंखें मूंद रही है तो एक समुदाय के तौर पर हमें खड़े होकर इन ताकतों का मुकाबला करने की जरूरत है. यह अब एक सामान्य चलन बन गया है और हम भारतीय कुछ नहीं कर रहे हैं.’

इसी तरह का एक मामला हरियाणा से भी सामने आया. जहां गोमांस खाने के शक में कुछ दिनों पहले दो प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट गई थी. उन्हें इतना मारा गया कि पश्चिम बंगाल के साबिर मलिक की मौत हो गई और दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. अब हरियाणा पुलिस ने गोरक्षा दल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मारपीट की ये वारदात 27 अगस्त की है.
 

वीडियो: नेतानगरी: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद क्या बड़ा होने वाला है? क्या कोलकाता डॉक्टर केस के बाद ममता बनर्जी दबाव में हैं?

Advertisement

Advertisement

()