The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • a group spent 1.36 crore in salt bae restaurant bill photo viral

पार्टी में 1.5 करोड़ रुपये का खाना खा गए दोस्त, बिल देखकर हर कोई चकराया!

दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट में से एक है.

Advertisement
pic
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 07:00 PM IST)
Salt Bae Bill Viral
फोटो- साल्ट बे इंस्टाग्राम
Quick AI Highlights
Click here to view more

जाने माने शेफ नुसरत गोकसे(जिन्हें कि साल्ट बे के नाम से जाना जाता है) की एक रेस्टोरेंट चेन है. इसका नाम नसर-एट-रेस्टोरेंट्स (Nusr-Et Restaurants) है. ये दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट्स में से एक है. इसी का एक आउटलेट अबू धाबी में है. नुसरत (Nusret Gokce) के रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने पार्टी करते हुए 1.5 करोड़ रुपये का खाना खा लिया. इसके बिल की तस्वीर खुद साल्ट बे (Salt Bae Viral Bill Photo) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. यहां से ये वायरल हो रही है.

बिल 17 नवंबर का है. हालांकि बिल सच में किसका है, इस बारे में रेस्टोरेंट ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों की मानें तो ये बिल फॉर्मुला 1 के ड्राइवर्स की पार्टी का है. इसमें दुनिया के नामी एफ1 ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया था. इस बिल की तस्वीर शेयर करते हुए साल्ट बे ने लिखा, 'क्वालिटी कभी महंगी नहीं होती.' इसमें ग्राहक ने 6,15,065 दिरहम का खाना खाया है. यानी कि करीब 1.37 करोड़ रुपये का. आप भी देखिए बिल की ये तस्वीर...

मालूम हो, अबू धाबी में इस साल की एफ1 ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन हुआ. इसमें मैक्स वेरस्टाप्पेन ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं दूसरे नंबर पर चार्ल्स एल. और तीसरे पर सर्जियो पेरेज रहे. वायरल होने के बाद इस बिल पर लोगों ने साल्ट बे की खिंचाई की है. किसी ने कहा कि ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये तो सरासर लूट है. रेस्टोरेंट की साइट के हिसाब से अगर एक आदमी यहां डिनर करने जाए तो स्टार्टर में ही उसके लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं.

लोग तो इस मामले पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की तो एक मॉडल निकली!

Advertisement

Advertisement

()