The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Odisha Rape accused out on bail kills victim throws body parts in different places

बेल पर छूटे रेप के आरोपी ने पीड़िता की हत्या की, शव के टुकड़े कर कई जगह फेंके

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने सजा से बचने के लिए लड़की की हत्या की साजिश रची थी. मर्डर की प्लानिंग वो जमानत पर रिहा होने के बाद से ही कर रहा था, ताकि पीड़िता कोर्ट के सामने बयान नहीं दे पाए.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:32 PM IST)
odisha rape and murder
पुलिस ने लाश के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों से बरामद किया है. (सांकेतिक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रेप के आरोपी एक व्यक्ति ने पीड़ित लड़की की कथित रूप से हत्या कर दी है. आरोपी कुनु किशन उसी लड़की से रेप के आरोप में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था. पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की की हत्या के बाद आरोपी ने उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े अजय नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का झारसुगुड़ा से अपहरण किया गया और राउरकेला में उसकी हत्या की गई. वेस्टर्न रेंज के आईजी हिमांशु लाल ने इंडिया टुडे को बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई थी. आईजी के मुताबिक, 

"झारसुगुड़ा थाने में लड़की के परिवार की शिकायत पर एक रिपोर्ट फाइल की गई थी. नाबालिग लड़की की तस्वीर के साथ उसे खोजने की कोशिश शुरू हुई. सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी और नाबालिग लड़की एक साथ थे."

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में कुबूल किया कि उसन रेप पीड़िता का मर्डर किया. लेकिन शुरुआती पूछताछ में उसने जांच को भटकाने की भी कोशिश की थी. पहले आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ब्राह्मणी नदी में बॉडी को फेंका है, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया है कि शरीर के कुछ टुकड़ों को हनुमान बटिका-तारकेरा डैम के किनारे फेंका है. पुलिस ने बताया कि लाश के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल अगस्त में नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पीड़िता ने धरुआदिही थाने में रेप केस दर्ज करवाया था. आरोपी को पिछले साल दिसंबर में जमानत पर रिहा किया गया था.

ये भी पढ़ें- घरेलू हिंसा कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा - ‘पति को बेवजह परेशान करने का हथियार बनाया जा रहा’

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने सजा से बचने के लिए लड़की की हत्या की साजिश रची थी. मर्डर की प्लानिंग वो जमानत पर रिहा होने के बाद से ही कर रहा था, ताकि पीड़िता कोर्ट के सामने बयान नहीं दे पाए.

आईजी ने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वे स्पीडी ट्रायल की मांग कर रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले. पुलिस ने आरोपी के अलावा उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है.

वीडियो: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से रेप का दोषी परोल पर बाहर आया, फिर अपनी बेटी और भतीजी से किया रेप

Advertisement

Advertisement

()