The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • NSA Ajit Doval TV Ravichandran, Pawan Kapoor appointed as deputy National Security Advisors Rajinder Khanna

अजीत डोभाल ने बनाई नई टीम, इस बार IB और RAW के इन अफसरों को दे दी बड़ी जिम्मेदारी

NSA Ajit Doval ने अपनी नई टीम बनाई है, इस बार उन्होंने IB और RAW के अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उनकी टीम में टीवी रविचंद्रन (TV Ravichandran), पवन कपूर (Pawan Kapoor) और राजिंदर खन्ना (Rajinder Khanna) की एंट्री हुई है.

Advertisement
pic
3 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 3 जुलाई 2024, 07:56 PM IST)
ajit doval
अजीत डोभाल की नई टीम बनकर तैयार | फ़ाइल फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA). उन्होंने अपनी एनएससीएस (National Security Council Secretariat) टीम में बड़े बदलाव किए हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर और IPS टीवी रविचंद्रन को देश का नया डिप्टी NSA नियुक्त किया गया है. साथ ही 1990 बैच के IFS पवन कपूर को भी डिप्टी NSA बनाया गया है.

साथ ही इस समय के सबसे वरिष्ठ डिप्टी NSA राजिंदर खन्ना को प्रमोट कर एडिशनल NSA का पद दिया गया है. एनएससीएस में डिप्टी NSA पंकज सिंह अपना काम पहले की तरह देखते रहेंगे. उन्हें जनवरी 2023 में दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था. यानी अब एनएससीएस में तीन डिप्टी NSA और एक एडिशनल NSA हो गए हैं.

कौन हैं TV Ravichandran, Pawan Kapoor और Rajinder Khanna?

इंडिया टुडे से जुड़े मंजीत नेगी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब आंतरिक सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों को एडिशनल NSA राजिंदर खन्ना संभालेंगे. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग सर्विस (RAWS) के 1978-बैच के अधिकारी खन्ना दिसंबर 2014 से दिसंबर 2016 तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख के रह चुके हैं. इससे पहले, वह रॉ में ऑपरेशन डेस्क के इंचार्ज थे. उन्हें पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. एडिशनल NSA के रूप में नियुक्त हुए राजिंदर खन्ना पहले टेक्नोलॉजी एंड इंटेलिजेंस (T&I) सेक्शन का नेतृत्व भी कर चुके हैं.

IPS अधिकारी टीवी रविचंद्रन की बात करें तो वो वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर के रूप में दक्षिण भारत की कमान संभाले थे. वहीं पवन कपूर विदेश में विभिन्न भारतीय मिशनों, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री ऑफिस में भी काम कर चुके हैं. पवन कपूर 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं. उन्होंने लंदन में राष्ट्रमंडल सचिवालय के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सिविल सेवक के रूप में भी काम किया है. पवन कपूर रूस में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं. वो कीव, लंदन और जिनेवा में स्थित भारतीय मिशनों में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी मामलों का सबसे बड़ा संस्थान है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, NSCS का नेतृत्व करते हैं. NSCS का मुख्य काम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री को सलाह देना होता है.

ये भी पढ़ें:-'बालक बुद्धि... देश इसे भूलने वाला नहीं है', राहुल के बयान पर मोदी क्या बोले?

पिछले महीने ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी अजीत डोभाल को तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया था. अजीत डोभाल 1968 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं. IB (इन्फॉर्मेशन ब्यूरो) प्रमुख रहे अजीत डोभाल 31 मई, 2014 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए गए थे.

वीडियो: आसान भाषा में: पीएम मोदी ने फिर जताया अजीत डोभाल पर भरोसा, तीसरी बार NSA बनाने की वजह क्या है?

Advertisement

Advertisement

()