The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • NLFT, ATTF signed Tripura Peace Deal in home minister Amit Shah presence

गृह मंत्री अमित शाह के सामने NLFT, ATTF ने त्रिपुरा शांति समझौते पर किए साइन

Home Minister Amit Shah ने कहा कि Tripura Peace Deal पूर्वोत्तर के लिए 12वां और त्रिपुरा से जुड़ा तीसरा समझौता है. अब तक लगभग 10,000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, हथियार छोड़ दिए हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं.

Advertisement
pic
4 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 04:15 PM IST)
signing of the Memorandum of Settlement between Govt of India Govt of Tripura NLFT and ATTF HM Amit Shah
साहा ने कहा कि ये बहुत संतोष की बात है कि एनएलएफटी और एटीटीएफ के सदस्यों ने पीएम द्वारा दी गई विकास यात्रा में भागीदारी के लिए मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. (फोटो- )
Quick AI Highlights
Click here to view more

त्रिपुरा में शांति बहाली की ओर बड़ा कदम उठाया गया है. गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में NLFT (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) और ATTF (ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स) ने 'त्रिपुरा शांति समझौते' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इस समझौते के बाद 328 से अधिक आर्म्ड कैडर मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. सरकार और सशस्त्र समूहों के बीच हुई ये डील पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद, हिंसा और संघर्ष को कम करने का काम करेगी. कहा गया है कि इससे सरकार को सक्षम और विकसित पूर्वोत्तर के विजन को साकार करने में भी मदद मिलेगी.

भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, NLFT और ATTF के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,  

"हम सभी के लिए खुशी की बात है कि 35 वर्षों से चल रहे संघर्ष के बाद आप हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं और संपूर्ण त्रिपुरा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है. पीएम मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से उन्होंने शांति और संवाद के जरिए सक्षम और विकसित पूर्वोत्तर का विजन देश के सामने रखा है. पूर्वोत्तर के लोगों और दिल्ली के बीच काफी दूरी थी. उन्होंने न केवल सड़क, रेल और हवाई संपर्क के माध्यम से इस दूरी को मिटाया, बल्कि लोगों के दिलों के बीच की दूरियों को भी मिटाया है.”

गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये समझौता पूर्वोत्तर के लिए 12वां और त्रिपुरा से जुड़ा तीसरा समझौता है. अब तक लगभग 10,000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, हथियार छोड़ दिए हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि आज NLFT और ATTF के साथ समझौते और आत्मसमर्पण के साथ ही 328 से अधिक आर्म्ड कैडर मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे.

समझौते पर हस्ताक्षर के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा,

"मैं पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सद्भावना का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की सक्रिय पहल के तहत पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में कई जटिल मुद्दों को हल करने के लिए एक दर्जन शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. जिनमें से अकेले त्रिपुरा के लिए अब तक 3 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं.”

साहा ने कहा कि ये बहुत संतोष की बात है कि NLFT और ATTF के सदस्यों ने पीएम द्वारा दी गई विकास यात्रा में भागीदारी के लिए मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. पीएम के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में त्रिपुरा के सभी लोगों का भविष्य उज्ज्वल है.

वीडियो: त्रिपुरा चुनाव कवर करने गई लल्लनटॉप की टीम ने क्या खाया कि मुंह जल गया

Advertisement

Advertisement

()