The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • nitu singh bihar congress MLA statement on smriti irani flying kiss rahul gandhi

'राहुल 50 साल की बूढ़ी को क्यों फ्लाइंग Kiss देंगे', कांग्रेस MLA ने आगे और भी 'घटिया' बात कह दी

बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर विवादित बयान दिया है

Advertisement
pic
11 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2023, 02:43 PM IST)
nitu singh bihar congress MLA statement on smriti irani flying kiss
नीतू सिंह (बाएं) ने स्मृति ईरानी की निजी जिंदगी पर भी विवादित टिप्पणी की | फाइल फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर फ्लाइंग Kiss देने का बड़ा आरोप लगा. BJP ने इसे शर्मनाक हरकत करार दिया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. अब ये विवाद थोड़ा और आगे बढ़ गया है. बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने इस मामले में स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को अगर फ्लाइंग Kiss देना होगा तो वो 50 साल की किसी बूढ़ी महिला को क्यों देंगे?

नीतू सिंह नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक हैं. एक न्यूज़ चैनल ने संसद में राहुल गांधी की फ्लाइंग Kiss को लेकर हुए विवाद पर उनसे राय मांगी.

इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा,

''राहुल गांधी जी स्पीकर की तरफ इशारा कर रहे थे, उन्हें (स्मृति ईरानी को) ये कैसे समझ में आ गया कि वो उन्हें फ्लाइंग Kiss दे रहे हैं… हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है. अगर उनको फ्लाइंग Kiss देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग Kiss देंगे. ये सब आरोप निराधार हैं''

नीतू सिंह यहीं नहीं रुकीं उन्होंने स्मृति ईरानी की निजी जिंदगी पर भी विवादित टिप्पणी की.

नीतू सिंह के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नीतू सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस राहुल गांधी की संसद के अंदर की गई गलत हरकतों का भी बचाव कर सकती है.

कब और कैसे हुई थी फ्लाइंग Kiss वाली घटना?

फ्लाइंग Kiss वाली घटना संसद में 9 अगस्त को हुई थी. उस दिन राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी थी. राहुल ने अपने भाषण में मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोले. लेकिन, इसके बाद फ्लाइंग Kiss वाला विवाद हो गया.

इंडिया टुडे ग्रुप की वरिष्ठ संवाददाता मौसमी सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जब राहुल गांधी संसद से बाहर निकल रहे थे तो उस वक्त उनके हाथ से कुछ कागज नीचे गिर गए. जिनको उठाने के लिए जैसे ही राहुल गांधी नीचे झुके बीजेपी के सांसद हंसने लगे. इसके बाद ही राहुल ने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग Kiss का इशारा किया और वे निकल गए.

राहुल के भाषण के बाद सरकार की ओर से सदन में मोर्चा संभाला स्मृति ईरानी ने. उन्होंने अपने भाषण के बीच में आरोप लगाया कि राहुल ने सदन में अभद्र व्यवहार किया है. उन्होंने सदन में फ्लाइंग Kiss दिया ये जानते हुए कि यहां महिला सांसद भी बैठी हैं.

स्पीकर के चैंबर में पहुंचीं महिला सांसद

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग Kiss को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल के व्यवहार को अनुचित बताया और लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई. कई अन्य महिला सांसदों ने भी शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किए. इस पत्र में उन्होंने राहुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. हस्ताक्षर करने वाली सभी महिला बीजेपी सांसद शिकायत करने स्पीकर के चैंबर में पहुंची थीं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राहुल गांधी बोले- 'मैं मणिपुर गया मोदी नहीं', जवाब में अमित शाह ने PM के फोन कॉल गिनवा दिए

Advertisement

Advertisement

()