The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • new york gay pride celebration turns into fight lgbtq video america

LGBTQ Pride परेड में जूतम-पैजार, महिलाओं ने बाल खींचे-सड़कों पर घसीटा, गोली भी चल गई, वीडियो

LGBTQ Pride परेड की इस बार थीम थी 'रिफ्लेक्ट, एम्पावर, यूनाइट'. लेकिन, परेड के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा ज्यादा हो रही है. अचानक बीच सड़क परेड में मार-कुटाई शुरू हो गई. गोली भी चल गई, एक शख्स घायल हो गया.

Advertisement
us lgbtq parade fight
परेड का वीडियो वायरल है | फोटो: स्क्रीन शॉट/ट्विटर
pic
अभय शर्मा
2 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 2 जुलाई 2024, 09:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर. यहां रविवार 30 जून को LGBTQ समुदाय की प्राइड परेड हुई. इसमें न्यूयॉर्क की सड़कों पर हजारों की संख्या में समुदाय के लोग जुटे. इस तरह की परेड का न्यूयॉर्क में 40वां साल है, इसलिए लोग खूब उत्साहित थे. इस बार प्राइड परेड की थीम थी 'रिफ्लेक्ट, एम्पावर, यूनाइट'. लेकिन, परेड के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा ज्यादा हो रही है. अचानक बीच सड़क परेड में मार-कुटाई शुरू हो गई. गोली भी चल गई, एक शख्स घायल हो गया. वीडियो आए जिनमें दिख रहा है कि कोई किसी को मुक्का जड़ दे रहा है. दो महिलाएं बुरी तरह एक-दूसरे से झगड़ रही हैं, बाल नोंच रही हैं. और लोग उन्हें छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाए जा रहे हैं. सोचा होगा कि वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे, तो बंपर व्यूज आएंगे. आ भी रहे हैं. लेकिन, इससे ज्यादा जरूरी था, उन्हें झगड़ने वालों को झगड़ा करने से रोकना, खैर… हम आपको बताते हैं कि क्या-क्या हुआ?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में प्राइड परेड स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे 25वीं स्ट्रीट और फिफ्थ एवेन्यू से शुरू हुई. माहौल काफी अच्छा था, लेकिन शाम होते-होते ये कुश्ती का मैदान बन गया. किसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ और कुछ महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं. घसीटने लगीं. जहां लड़ाई हो रही है चारों तरफ से लोग घेरा बनाकर खड़े हो गए. घटना का वीडियो बनाने लगे. लड़ाई इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला का खून भी निकलने लगा.

Image embed

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य वीडियो क्लिप में दो लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं. वे तब तक एक-दूसरे को पंच मारते रहे, जब तक एक जमीन पर नहीं गिर गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक 20 वर्षीय युवक को गोली भी लगी है और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 16 लोगों को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह लोग अभी भी हिरासत में हैं और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इसके बाद देर रात न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने वाशिंगटन स्क्वायर पार्क को बंद करवा दिया, इससे परेड में शामिल कई लोग नाराज हो गए और इनकी पुलिस के साथ भी झड़प होने लगी. हालांकि कुछ घंटे बाद मामला शांत करा लिया गया. लेकिन कुल मिलाकर ये नहीं पता लगा कि झगड़ा और मार-कुटाई शुरू क्यों हुई थी. फिलहाल ये जानने के लिए जांच चल रही है.

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका में 29 देशों की फ़ौज क्यों जमा हुई, चीन में हड़कंप क्यों मचा?

Advertisement

Advertisement

()