क्या फिर से आने वाली है कोरोना लहर, सिर्फ एक दिन में इतने नए केस आ गए?
देश में कोरोना (Corona) से मरने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार से ज्यादा है. अब अचानक से कोविड (COVID-19) मरीजों की संख्या बढ़ना चिंता की बात है. अचानक से कोरोना केस बढ़ने की वजह क्या है?

देश में एक बार फिर से कोविड (COVID) के मामले आने शुरू हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना के आठ नए केस आए हैं. भारत में फिलहाल कोरोना के 213 एक्टिव केस हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को देश में कोरोना के 14 नए केस आए थे. इसके पहले 13 अक्टूबर को भी 37 नए केस दर्ज किए गए थे.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार से ज्यादा है. आंकड़ों की मानें तो भारत में अब तक कोरोना के 4.5 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के बीच 5 नवंबर को एक ही दिन में 8 नए मामले आए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. मामले में देश की रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब तक देशभर में 220.67 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: कोरोना के मामले बढ़ रहे, दवा कौन सी लें, कितनी लें, सरकार ने काम की गाइडलाइंस दीं
कोरोना केस अचानक बढ़ने की वजह
देश में अचानक बढ़ते कोरोना मामलों के लिए डॉ. शुचिन बजाज ने बूस्टर डोज़ में लापरवाही की ओर इशारा किया. उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. बजाज ने इस बारे में 6 अप्रैल, 2023 को दी लल्लनटॉप से बात की थी. उस दौरान भी देश में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई थी. डॉ. बजाज का कहना था कि देश में केवल 25 प्रतिशत लोग हैं ऐसे हैं जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक के साथ-साथ बूस्टर डोज़ भी लगवाया है.
पूरी रिपोर्ट विस्तार से यहां पढ़ें: देश में कोरोना केस अचानक बढ़ने की असली वजह ये है
कोराना के बाद न करें भारी मेहनत
देश में कोरोना से राहत मिलने के बाद पिछले कुछ महीनों अचानक हार्ट अटैक के कई मामले भी देखे गए. किसी ने जिम करते वक्त तो किसी ने क्रिकेट के मैदान में खेलते वक्त हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ दिया. इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुए. इस पर 30 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ICMR के शोध का हवाला देते हुए लोगों को सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी को सीवियर कोविड हुआ हो यानी कोई व्यक्ति अगर गंभीर रूप से कोरोना वायरस से ग्रसित रहा है तो एक दो साल उसे ज्यादा मेहनत वाले कामों से बचना चाहिए. ऐसे लोगों को उन्होंने शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से ज्यादा मेहनत न करने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें: सरकार ने आखिर माना कि कोरोना के बाद हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं
वीडियो: विवेक अग्निहोत्री ने दी वैक्सीन वॉर में भारत की कोरोना वैक्सीन बनने की कहानी दिखाई है

