The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • why is there sudden rise in covid-19 cases in india

देश में कोरोना केस अचानक बढ़ने की असली वजह ये है

एक्सपर्ट नए वेरिएंट से ज्यादा किसी और वजह को जिम्मेदार मानते हैं.

Advertisement
why corona cases increasing again
कोरोना के केसेस वापस बढ़ना शुरू हो गए हैं.
pic
सरवत
6 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023, 04:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मार्च-अप्रैल का महीना आया नहीं कि कोविड केस बढ़ने की ख़बरें फिर आने लगीं. रोज़ नए केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीती 2 अप्रैल को कोविड के 3824 मामले रिपोर्ट किए गए थे. गुरुवार, 6 अप्रैल को ये आंकड़ा 5335 तक पहुंच गया. इसके चलते देशभर में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या 25 हजार के पार चली गई है.

ये तो हुई आकड़ों की बात. अब ज़रूरी सवाल है कि कोविड के केसों में अचानक आई इस उछाल के पीछे वजह क्या है. क्या ये घबराने वाली बात है? क्या केस बढ़ने से अस्पतालों में भर्ती भी बढ़ रही है? इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं डॉक्टर्स से.

फिर से कोविड केस बढ़ने की पीछे क्या वजह है?

ये हमें बताया डॉक्टर शुचिन बजाज ने.

Image embed
डॉक्टर शुचिन बजाज, फाउंडर डायरेक्टर, उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स
Image embed

डॉक्टर बजाज ने आगे बताया,

Image embed

Image embed
कोरोना के केसेस वापस बढ़ना शुरू हो गए हैं.
बचाव

बचने के वही पुराने तरीके हैं. सामाजिक दूरी बनाकर रखें. भीड़ से बचें. ख़ुद बीमार हैं तो बिलकुल भी बाहर न जाएं क्योंकि आपसे बीमारी दूसरों में फैल सकती है. आपसे कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोगों में वायरस फैल सकता है. मास्क पहनें. हाथ साफ़ करते रहें. सैनिटाइज़ करते रहें. हाथ मुंह पर न लगाएं. अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है तो ज़रूर लें. देखा जा रहा है कि कोविड का लंबा असर भी हो रहा है. दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं. पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता, पर ये अंदेशा है कि ऐसा कोविड के कारण हो रहा है. इसलिए बचकर रहना ज़रूरी है.

कोविड केसेज बढ़ने के पीछे क्या वजह है, ये साफ़ हो गया है. पर आपने घबराना नहीं है. बस एहतियात बरतें. अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है तो ज़रूर लगवाएं. 

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

 

वीडियो: सेहत: क्या है 'वुलवोडीनिया', जिसे महिलाएं अकसर कैंसर समझ बैठती हैं

Advertisement

Advertisement

()