The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Nepal up number bus fall into river 40 people onboard kathmandu

नेपाल में भारतीयों से भरी बस नदी में गिरी, कम से कम 14 की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल में एक भारतीय बस के तनहुं जिले स्थित नदी में गिर (Nepal Road Accident) गिरने की खबर आ रही है . इस बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2024, 04:34 PM IST)
Nepal, Bus fall into river, Nepal bus
नेपाल में नदी में गिरी बस (सांकेतिक फोटो: AI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेपाल में एक सड़क हादसा (Nepal Road Accident) हुआ है. जहां एक भारतीय बस के तनहुं जिले स्थित नदी में गिर गई (Bus plunges into river). बस UP नंबर की बताई जा रही है. इस बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे. जिसमें से 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने इस घटना की पुष्टि की है. 

इंडिया टुडे से जुड़े मोहित बब्बर की रिपोर्ट के मुताबिक बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर रवाना हुई थी. इस दौरान बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गई है.  हादसे के समय बस में सभी 40 भारतीय यात्री सवार थे. 16 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: लैंडस्लाइड के चलते 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बह गईं, सभी लापता

घायलों को भेजा गया अस्पताल

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है. बजिला पुलिस कार्यालय तनहुं के DSP दीपक कुमार राय ने घटना की जानकारी दी है. उनके मुताबिक बस का नंबर प्लेट UP FT 7623 है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पतालों में भेजा. फिलहाल, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.

इससे पहले नेपाल में ही 12 जुलाई की सुबह भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की वजह से दो बसें नदी में गिर गईं थी. ये भूस्खलन मदन-आश्रित हाईवे पर हुआ (Nepal Landslide News). इस दौरान वहां से गुजर रही दो बसें मलबे की चपेट में आकर त्रिशूली नदी में बह गईं. दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार थे. इस हादसे में सात भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी. वहीं तीन यात्री ने कूदकर अपनी जान बचाई थी.

वीडियो: नेपाल प्लेन क्रैश: कुल 19 लोग सवार थे, 18 की मौत हो गई, इकलौते बचे पायलट की क्या कहानी है?

Advertisement

Advertisement

()