नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स की वेबसाइट हैक कर ली गई. ये बुरा था, लेकिन थोड़ा आयरनीभरा था. सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा जिनका ध्येय वचन है. उनकी साइट हैक हो जाना.ये जाहिर करता है, देश में साइबर सिक्योरिटी के क्या हाल हैं. पर खैर किसे दोषदीजिएगा. होनी और हैकर्स को कौन रोक पाया है? जिन हैकर्स ने NSG की साइट हैक कीउन्होंने अपना नाम 'Alone Injector' लिखा था. साइट पर इन्होंने एक तस्वीर भी लगादी. जिसमें पुलिस वाला एक आदमी को पीट रहा है. साथ ही कश्मीर की आज़ादी का राग भीअलापा गया. जिससे ये साबित होता है, ये पक्का पाकिस्तानी हैकर रहे होंगे. वैसे भीपाकिस्तान में वेब डेवलपर कम और हैकर ही ज्यादा हैं. साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के लिए गालियां भी लिखी गईं. और भी भड़काऊ बातें लिखी थी. घर में घुस केमारेंगे टाइप्स. सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए थे. बलूचिस्तान की बात भी थी. औरएक मजेदार चीज थी, लिखा था 1965 याद है. उन बेचारों की कोई गलती नहीं है, उनको बचपनसे यही बताया जाता है कि तब पाकिस्तान जीता था. हैकिंग करना आसान है इनके लिए,इंटरनेट से सही फैक्ट खोजना ज़रा मुश्किल पड़ता है. फिलहाल वेबसाइट ऑफलाइन थी. खोलनेपर यह पेज आ रहा था.--------------------------------------------------------------------------------पीएम के भाषण के पहले आम आदमी पार्टी ने सस्पेंस क्रिएट कियाआपके लैपटॉप के कैमरे से कोई आपको रिकॉर्ड कर रहा है!123456 जैसे पासवर्ड धरेगा तो मरेगा लल्लूइन लोगों का ट्विटर हैक कर लो लीजन, ये तुमको दुआ देंगे