The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • muzaffarpur labour gets electricity bill 31 lakh rupees bihar

मजदूर का बिजली बिल आया 31 लाख, घर में सिर्फ 3 बल्ब, 2 पंखे, पता है अफसर क्या जवाब दे रहे?

Bihar के Muzaffarpur में रहने वाले शुभलाल सहनी को 31 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया है. शुभलाल परेशान हैं, घर की बिजली काट दी गई है. जानिए बिजली विभाग के अफसर उन्हें क्या जवाब दे रहे हैं.

Advertisement
bihar muzaffarpur labour electricity bill 31 lakh news
ये बिल केवल 2 महीने का है | फोटो: आजतक
pic
मणि भूषण शर्मा
font-size
Small
Medium
Large
1 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 1 जुलाई 2024, 02:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार का मुजफ्फरपुर जिला. यहां एक मजदूर को 31 लाख रुपए का बिल मिला है. बिल केवल 2 महीने का है. मजदूर के घर में सिर्फ दो पंखे और तीन बल्ब इस्तेमाल किए जाते हैं. और तब इतना ज्यादा बिजली का बिल आ गया. बिल में लिखी रकम देखकर मजदूर और उसके घरवाले परेशान हैं.

आजतक से जुड़े मणि भूषण शर्मा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र की सिमरा पंचायत का है. यहां रहते हैं शुभलाल सहनी. मजदूरी करके घर चलाते हैं. इस बार जब बिजली विभाग ने उन्हें बिल भेजा तो 31 लाख रुपये का बकाया देखकर उनके होश उड़ गए.

शुभलाल सहनी ने बताया,

Embed

शुभलाल आगे कहते हैं कि 20 जून को 400 रुपये से रिचार्ज करने के बाद भी जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो बिजली विभाग में जाकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. तब विभाग ने बताया कि उनपर करीब 31 लाख रुपये का बिल बकाया है.

Image embed

ये भी पढ़ें:- चार्जर लगा भूल जाते हैं, धीरे-धीरे इतना एक्स्ट्रा बिल बन जाता है सोचा ना होगा!

शुभलाल ने आगे कहा,

Embed

उधर, इस मामले में मुजफ्फरपुर बिजली विभाग का बयान भी आया है. जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अभिषेक रंजन ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है. शुभलाल से लिखित एप्लीकेशन मांगी गई है और विभाग जांच कर रहा है. अभिषेक रंजन ने ये भी कहा कि बिजली के मीटर में कभी-कभी गड़बड़ी आ जाती है. दिक्क्त जल्द दूर की जायेगी.

वीडियो: बिहार में मानसून आने के साथ ही एक और पुल गिर गया, इस बार मधुबनी में

Advertisement

Advertisement

()