The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • murder on momos in delhi 18 year old boy stabs mistry as his momos plat fell down

दिल्ली: मोमोज़ की प्लेट गिर गई तो बिहार के मिस्त्री की गर्दन पर चाकू मार दिया, मौत हो गई!

जीतेंद्र का हाथ मोमोज खा रहे नकुल से टच हो गया था. इससे मोमोज की प्लेट नीचे गिर गई.

Advertisement
Murder on Momos in Delhi
(बाएं) हत्या का आरोपी नकुल. दाईं तस्वीर सांकेतिक है.
pic
दुष्यंत कुमार
5 सितंबर 2022 (Updated: 5 सितंबर 2022, 08:51 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली में कथित रूप से मोमोज की प्लेट गिरने पर हत्या (Murder on Momos in Delhi) का मामला सामने आया है. घटना बीती 3 सितंबर को दिल्ली के मोहन गार्डन में हुई. नकुल नाम के 18 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने हाथ से मोमोज गिरने की मामूली बात पर जीतेंद्र महतो नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था. मृतक की उम्र 40 साल बताई जा रही है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में लग गई है.

Momos Plate गिरने पर हत्या

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा और ओपी शुक्ला की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले दिन नकुल और जीतेंद्र मोहन गार्ड के तिरंगा चौक पर एक खोखे के पास मौजूद थे. जीतेंद्र वहां अपने एक दोस्त वीरेंद्र से बातें कर रहे थे. वहीं आरोपी नकुल मोमोज खा रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त बात करते हुए जीतेंद्र का हाथ नकुल से लग गया जिससे मोमोज की प्लेट नीचे गिर गई. इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. नकुल ने जीतेंद्र को गाली देना शुरू कर दिया. आरोप है कि जीतेंद्र ने इसका विरोध किया तो नकुल मारपीट पर उतर आया. उसने अचानक जेब से चाकू निकाला और जीतेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया. 

हमले में घायल जीतेंद्र भागकर अपने घर पहुंचे. वहां से परिवारवाले और करीबी दोस्त उन्हें लेकर द्वारका मोड़ स्थित तारक अस्पताल पहुंचे. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जीतेंद्र को मृत घोषित कर दिया.

इस बीच पुलिस ने नकुल को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार किया. वारदात के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया था. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जीतेंद्र और नकुल एक-दूसरे को पहले से जानते थे. बताया गया है कि घटना के वक्त नकुल ने शराब पी रखी थी. आगे की छानबीन की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक राज मिस्त्री का काम करने वाले जीतेंद्र बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे. उनका परिवार तिरंगा चौक इलाके में ही किराये पर रहता है. उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. पुलिस ने उन्हें और पीड़ित परिवार को किसी तरह समझाकर वापस भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद जीतेंद्र का शव पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया.

मोमोज खाने से मौत, एम्स ने अडवाइजरी जारी कर बचने का तरीका बताया

Advertisement

Advertisement

()