The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mumbai police registered FIR against a man throwing garbage in sea near gateway of india

समुद्र में कूड़ा फेंक मजे कर रहा था, मुंबई पुलिस घर पहुंच गई, फिर जो हुआ, कोई सोच नहीं सकता!

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में कूड़ा फेंका, सोचा कोई देख नहीं रहा. लेकिन, फिर कैसे मुंबई पुलिस आरोपियों के घर पहुंच गई?

Advertisement
pic
22 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2023, 09:27 AM IST)
mumbai police registered FIR against a man throwing garbage in sea near gateway of india
गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में कूड़ा फेकता एक शख्स. (तस्वीर:सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India). ये मुंबई का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है. किसी भी जगह की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए उसके आस-पास सफाई होना जरूरी है. गेटवे ऑफ इंडिया अरब सागर के किनारे बना स्मारक है. सामने उसके खूबसूरत होटल ताज है. अब उसी के पास से समुद्र में कूड़ा फेंके जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की. जबकि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC)ने 10 हज़ार का जुर्माना लगाया है.

समुद्र में फेका कूड़ा, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग समुंद्र के पास खड़े हैं. उनके हाथ में नीले रंग की बोरी है. वे उसमें से कूड़ा कचरा निकालकर समुद्र में फेकते हुए नज़र आ रहे हैं. किसी अन्य व्यक्ति ने इन लोगों की इस हरकत को रिकॉर्ड कर लिया और उसी व्यक्ति के कारण गंदगी किए जाने की जानकारी सामने आ पाई.

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स स्वच्छता पर निबंध लिखते हुए कचरा फेकने वालों को कोस रहे हैं. कोई इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण तो कोई कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है.

पुलिस ने गंदगी फैलाने वालों को पकड़ लिया

मुंबई पुलिस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्तैद हुई और 24 घंटे के भीतर एक व्यक्ति को कूड़ा फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, कोलाबा पुलिस ने मंगलवार को मुंबई में होटल ताज के पास समुद्र में कूड़ा फेंकने के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर और उसके पैसेंजर के खिलाफ मामला दर्ज किया. रिपोर्ट के अनुसार, कोलाबा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय हतिस्कर ने बताया,

“हमें इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पता चला. इसके बाद हमने टैक्सी ड्राइवर और उसके पैसेंजर के खिलाफ मामला दर्ज किया."

पुलिस ने आगे बताया कि घटना सोमवार सुबह की है. जब दो लोग गेटवे ऑफ इंडिया के पास पहुंचे और भारी मात्रा में कूड़े को समुद्र में फेंकने लगे. इसके बाद वे टैक्सी में सवार होकर वहां से रफू़चक्कर हो गए. पुलिस को अभी भी उस टैक्सी यात्री की तलाश है. मामले में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:- नगर पालिका के श्मशान में 'सिर्फ ब्राह्मणों का अंतिम संस्कार', बाकी को कहां मिलता है मोक्ष? 

Advertisement

Advertisement

()