The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mumbai Police Constable Saves Life of Man Stuck Between Moving Train and Platform

रियल लाइफ सिंघम ने बचाई चलती ट्रेन के नीचे आए शख्स की जान, वीडियो वायरल

Off-Duty Cop Saves Man From Tragic Train Accident: वीडियो में दिखता है कि एक शख्स चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान वह गिर गया और लगभग ट्रेन के नीचे आ गया. तभी पुलिस जवान की सूझबूझ की बदौलत यात्री को जानलेवा दुर्घटना से बचा लिया गया.

Advertisement
स्क्रीनग्रैब (मुंबई पुलिस/इंस्टाग्राम)
स्क्रीनग्रैब (मुंबई पुलिस/इंस्टाग्राम)
pic
निहारिका यादव
2 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 2 सितंबर 2024, 03:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर एक पुलिस जवान की सूझबूझ से एक शख्स की जान बच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसको देखने के बाद हर कोई पुलिस जवान की बहादुरी की तारीफ कर रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है. जहां एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया. वो  लगभग ट्रेन की चपेट में आने ही वाला था. तभी, मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल बालासो ढगे ने फौरन शख्स की ओर दौड़ लगाई और उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया. इसके बाद, प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोग भी मदद के लिए जमा हो गए. कॉन्स्टेबल बालासो ढगे ने व्यक्ति की जान बचाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया. हालांकि, इस दौरान वो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. लेकिन मुसीबत में फंसे शख्स को देखते ही उन्होंने तुरंत एक्शन लिया.

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में बताया, 

Image embed

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और पुलिस जवान की एक्शन की प्रशंसा की है. एक यूजर ने लिखा, 

Image embed

एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, 

Image embed

एक अन्य यूज़र प्रतिक्रिया दी, 

Image embed

इसी तरह वायरल वीडियो पर लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ की. इस बीच कई लोग इस बात पर  भी जोर दे रहे हैं कि रेलवे में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर कोई खास ध्यान नहीं देता. ऐसे में रेलवे प्रशासन से  प्रकार के हादसे न होने देने की कड़ी में कार्यवाई की भी मांग की गई. 
 

वीडियो: ED पहुंची AAP नेता अमानतुल्लाह खान के घर, बहस क्यों हो गई?

Advertisement

Advertisement

()