मुंबई (Mumbai) में एक 20 मंजिला बिल्डिंग में भयानक आग लग गई. ये हादसा मुंबई केताड़देव इलाके में हुआ. भाटिया अस्पताल के नजदीक स्थित कमला बिल्डिंग (KamalaBuilding) की 18वीं मंजिल पर आग लगी. मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये आग लेवल 3की है. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 15 से ज्यादालोग घायल बताए जा रहे हैं. फायर ब्रिगेड मौके पर आग लगने की खबर मिलते ही मौके परतुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस समय मौके परफायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौजूद हैं. बिल्डिंग में फंसे ज्यादातर लोगों कोसुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. BMC के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों कोहॉस्पिटल ले जाया गया है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटनास्थल पर 5 एंबुलेंसमौजूद हैं.#UPDATE | Seven people have died in the fire incident that broke out in 20storeys Kamala building near Mumbai’s Bhatia hospital in Tardeo: BrihanmumbaiMunicipal Corporation (BMC)— ANI (@ANI) January 22, 2022 वहीं, हादसे की खबर मिलने के बाद मुंबई की मेयरकिशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों सेजानकारी ली. मेयर किशोरी पेडणेकर ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, "सुबह जबआग लगी तो सबसे पहले आसपास के लोगों को इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया. जिसके बादलोकल लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी." Six old age people needed oxygen support system and have been shifted to thehospital. Fire flame is under control but smoke is huge. All people have beenrescued: Mumbai Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/PFzDDsDTyW— ANI (@ANI) January 22, 2022 उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल यहां आग बुझाने का कामचल रहा है. इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं. जितने भी ज़ख़्मी है वो धुएं की वजहसे हुए हैं. मेयर ने कहा, "6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी औरउन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है लेकिनधुआं बहुत ज्यादा है." मेयर हॉस्पिटल में भी घायलों का हालचाल जानने के लिएपहुंचीं. वहीं बीजेपी के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी इस हादसे में मारे गए लोगोंके प्रति संवेदना जाहिर की.