वर्ल्ड कप होने को है. एकदम गेंद बल्ला वाला माहौल है. बैटरी चार्ज कर के धर लिएहैं. डिश टीवी रिचार्ज करा लिए हैं. एक गेंद न छूटने पाए. इस क्रिकेटिया चुके माहौलके बीच पिच्चर का पोस्टर भी आता है तो क्रिकेट वाला. एक तरफ फैंस धोनी की तरफउम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि 2007 के बाद एक बार फिर धोनी वर्ल्ड कप घरलेकर आएंगे. तो दूसरी तरफ लोग कहते हैं.कि धोनी के करियर का द एंड होने को है.उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए.https://twitter.com/itsSSR/status/709649777877766144 पर ये वर्ल्ड कप के बीच धोनीकी बात काहे करने लगे हम? वो इसलिए क्योंकि पान सिंह तोमर, मैरी कॉम और मिल्खा सिंहकी लाइफ पर फिल्में बनने के बाद अब मेन इन ब्लू के कैप्टन एम. एस. धोनी के लाइफ परमूवी बन रही है. फिल्म का नाम है एम.एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी.https://www.youtube.com/watch?v=QgxvDORKzec नीरज पांडे निर्देशक हैं. मूवी 2सितंबर 2016 को आएगी. पोस्टर आ गया है. पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत कोट-टाई पहनेभीड़ में भौहें चढ़ाए दिख रहे हैं. इसके पहले भी इस मूवी का एक पोस्टर आ चुका है.मूवी में सुशांत धोनी का किरदार निभाएंगे. और साक्षी बनेंगी कियारा आडवाणी. सुशांतजो धोनी का रोल निभाएंगे. उनने भी एक ट्वीट किया है.https://twitter.com/itsSSR/status/709676596496637952