The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • MP Panna Tiger Reserve: Man runs behind Tiger to shoot video, people react

वीडियो बनाने के लिए बाघ के ठीक पीछे दौड़ा, पलट जाता तो जाती जान!

ये बहादुरी है या बेवकूफी? Video रोंगटे खड़े कर देगा

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 02:46 PM IST)
MP Panna Tiger Reserve
वीडियो के स्क्रीनशॉट (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वायरल वीडियो में टाइगर रिजर्व का एक कर्मचारी जान की बाजी लगा कर बाघ के पीछे जाता हुआ दिख रहा है. इसका वीडियो जंगल सफारी करने गए किसी पर्यटक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी बाघ के पीछे-पीछे जा रहा है. अगर बाघ आक्रमक होता तो कर्मचारी का बच पाना मुश्किल हो जाता. इससे एक सवाल खड़ा होता है कि क्या वीडियो बनाना इतना जरूरी था? अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसा करना किस हद तक जायज है?

वीडियो सामने आते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा का भी बयान सामने आया है. झा ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है. हमने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी. झा ने आगे कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जब गैंडा लोगों के पीछे पड़ गया था

बीते दिनों असम के मानस नेशनल पार्क में कुछ पर्यटक सफारी करने के लिए गए थे. लोग जंगल सफारी कर रहे थे कि अचानक से उनके पीछे गैंडा पड़ गया. गैंडा ने पर्यटकों की जीप को दौड़ा लिया. ये देखकर जीप में बैठे लोग डर गए. गैंडा एकदम गुस्से में जीप के पीछे दौड़े जा रहा था. जीप में बैठी महिला की डर के कारण हालत खराब हो गई.

ये देख महिला ने ड्राइवर को चिल्ला कर कहा कि गाड़ी की स्पीड बढाओ. इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तेज की. इस घटना का वीडियो देख सोशल मीडिया पर भी लोग घबरा गए. कुछ लोगों ने कहा कि इन लोगों की किस्मत अच्छी थी जो वो बच गए. वहीं कुछ लोगों ने इस घटना के लिए उन्हीं पर्यटकों को जिम्मेदार बताया. कहा कि लोग अपने मजे के लिए बैन इलाकों में भी चले जाते हैं.

बाघों के इतने करीब पहुंच गईं रवीना टंडन कि जंगल अधिकारियों को मामले की जांच करनी पड़ी

Advertisement

Advertisement

()