The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mp cm shivraj singh chouhan says will create a ministry for happiness

इंडिया में पहली बार, एमपी में बनेगी खुशियों वाली मिनिस्ट्री

क्योंकि मामा के यहां जाकर सब खुश होते हैं, और शिवराज सिंह चौहान भी तो मामा हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
1 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 31 मार्च 2016, 03:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
मामा के घर जाकर कौन खुश नहीं होता? और मध्यप्रदेश तो मामा शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश है. वहां भी खुश होना बनता है. तो एमपी के सीएम ने कर दी है घोषणा. वहां बनेगा हैप्पीनेस मंत्रालय. फिलहाल यूएई में ऐसा मंत्रालय है. पर इंडिया में ऐसा कहीं नहीं हुआ था, एमपी ऐसा मंत्रालय बनाने वाला पहला स्टेट होगा.
मुस्कुराइए कि आप एमपी में हैं! (AP)

मुस्कुराइए कि आप एमपी में हैं! (AP)

शिवराज मामा इस मौके पर जो बोले उसका मतलब था, ग्रोथ रेट बस से थोड़े कुछ होता है. खुशी देना भी तो बनता है. ऐसे तो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग में रहने वाले भी वहां से कूद कर सुसाइड कर लेते हैं. पैसे वाले भुकुरते रहते हैं और आदिवासी, गांव वाले, झुग्गी वाले मजे में रहते हैं. नाचते- गाते रहते हैं.
shiv-raj


 
हम बनाएंगे हैप्पीनेस मिनिस्ट्री, जो दुनिया में लोगों को खुश रखने के लिए जो कुछ भी हो रहा है, उसका सिस्टम फॉलो करेगी. और अपने एमपी वालों को खुश रखेगी. मस्त योग होगा, ध्यान होगा, कल्चरल एक्टिविटीज होंगी. स्टूडेंट्स, फैमिलीज सब खुश रहेंगे.

csmadhyapradesh_110813091833

Advertisement

Advertisement

()