The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • morbi heroes raju chai wala and Taufik bhai saved many lives Morbi bridge collapse

मोरबी के हीरो: तौफीक भाई और राजू चाय वाले की बातें भावुक कर देंगी

राजू चाय वाले ने कहा- 'बहुत दुख हुआ जब एक बच्ची को नदी से बाहर निकाला और उसने मेरी गोद में ही दम तोड़ दिया.'

Advertisement
morbi_bridge_accident_heroes
तौफीक भाई और राजू ने मिलकर कई लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 09:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'जीना इसी का नाम है'. अक्सर हमें कुछ लोग ऐसे दिखते हैं, जिनके काम को देखकर ये शब्द मुंह से निकलते हैं. इंसानियत जैसे इन्हीं के दम पर कायम हो. मोरबी पुल हादसे के दौरान भी कुछ ऐसे ही लोग देखने को मिले, जिन्होंने इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश की.

इनमें से एक हैं तौफीक भाई. आजतक से जुड़ीं गोपी घांघर के मुताबिक रविवार, 30 अक्टूबर को मोरबी के सिविल अस्पताल में तौफीक भाई अपनी बेटी की डिलीवरी के लिए आए हुए थे. जैसे ही अस्पताल में मोरबी ब्रिज के पीड़ितों को लाया जाने लगा तो उन्होंने न धर्म देखा और न जाति, बस लोगों को बचाने के लिए मोरबी ब्रिज की ओर दौड़ पड़े.

तौफीक भाई ने घटना के बारे में बताया,

Image embed

तौफीक भाई ने इस दौरान ये भी कहा कि उन्होंने करीब 30 से 35 बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

10 से ज्यादा लोगों को डूबने से बचा लिया

तौफीक भाई की तरह ही मोरबी के एक और हीरो हैं, राजू चाय वाले. राजू की चाय की दुकान मोरबी के झूलते पुल से कुछ ही दूरी पर है. उन्हें जैसे ही पता चला कि ब्रिज गिर गया है, वे दुकान छोड़कर नदी की तरफ भाग खड़े हुए. राजू ने आजतक से बातचीत में घटना के दौरान का पूरा वाकया बताया.

कहा,

Image embed

'बच्ची ने मेरे हाथों में दम तोड़ दिया'

भरभराए हुए गले से राजू आगे कहते हैं, ‘पूरी रात मैं लोगों की मदद में जुटा रहा. मैं बहुत दुखी हुआ जब एक बच्ची को मैंने नदी से जैसे ही बाहर निकाला, उसने मेरी गोद में ही दम तोड़ दिया. दुर्भाग्य की एक गर्भवती महिला को भी मैं नहीं बचा पाया. मैं उसे नदी से बाहर तो निकाल लाया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं.’

वीडियो: मोरबी ब्रिज पर 141 मौतों से पहले इतना बड़ा झूठ क्यों बोला गया?

Advertisement

Advertisement

()