राहुल गांधी को कैसे जवाब देना है, ये अमित शाह को प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए
मोदी ने कलाइयों का उपयोग करते हुए हल्के से फ्लिक किया और टाइमिंग इत्ती बेहतरीन कि गेंद बॉउंड्री लाइन के बाहर!
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मज़ेदार स्टोरी है. पॉइंट बाई पॉइंट डिस्कस करते हैं -
# 1 - बुधवार को प्रधानमंत्री टीवी पर आए और देश को बताया कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पीएम ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर LEO यानी लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया. इस पूरे मिशन का नाम ‘मिशन शक्ति’ रखा गया.
यानी मोदी ने कलाइयों का उपयोग करते हुए हल्के से फ्लिक किया और टाइमिंग इत्ती अच्छी कि गेंद बॉउंड्री लाइन के बाहर!
नहीं नहीं रुकिए इसके लिए एक और क्रिकेट मेटाफर है. सब लोग बैटिंग-बॉलिंग कर रहे थे लेकिन मैच स्टाइल में फिनिश किया है छक्का मार कर धोनी ने. आई मीन मोदी ने.
# 2 - बुधवार को ही थोड़ी देर बाद राहुल ने ट्वीट कर दिया - जिसमें उन्होंने न केवल सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को शाबाशी दी बल्कि उसी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई दे डाली. मतलब ये कि उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ का पूरा का पूरा श्रेय पीएम के बदले डीआरडीओ को तो दे ही डाला साथ ही साथ पीएम के उस कथित थियेटरिटिक्स की भी मौज ले ली जिसके लिए वो कथित रूप से जाने जाते हैं. और सच में भी बुधवार को विश्व रंगमंच दिवस था भी.An important message to the nation. Watch. https://t.co/0LEOATgOOQ
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019
# 3 - बुधवार को ही इसको रीट्वीट करते हुए अमित शाह काफी सीरियस नज़र आए. उन्होंने राहुल के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए ‘सोल्जर’ कर दिया. वंशवाद को भी एक ही ट्वीट में दो बार मेंशन कर दिया. लेकिन ह्यूमर के बाद ये ट्वीट ऐसा ही था गोया अंतिम मूंगफली सड़ी निकल जाए. क्यूंकि अगर आप ह्यूमर का जवाब ह्यूमर से देने के बदले एग्रेसिव हो जाते हैं तो फिर वो शेर याद आता है – धुंआ उठा है कहीं आग तो लगी होगी.Well done DRDO, extremely proud of your work.
I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019
# 4 - बुद्धू के बाद आया गुरु, आई मीन बुद्ध के बाद आया गुरुवार. और राहुल, अमित के बाद आए पीएम मोदी. और वो जवाब दिया राहुल को जिससे वाकई में कहा जा सकता है कि 'टिट फॉर टेट' या 'जैसे को तैसा' या 'ह्यूमर पर ह्यूमर'. अब मोईजी के इस कमेंट के बाद हम एक भी शब्द नहीं लिखेंगे और उनके व्यंग उनके ह्यूमर के साथ आपको छोड़ जाएंगे. तो मोदी ने विश्व रंगमंच दिवस वाले राहुल भिया का जवाब देते हुए मेरठ में अपने एक चुनावी भाषण के दौरान कहा कि - कुछ बुद्धिमान लोग ऐसे हैं जिन्हें थिएटर के सेट और अंतरिक्ष में ऐंटी-सैटेलाइट मिशन (A-SAT) का फर्क नहीं पता...अब ऐसे बुद्धिमानों पर हंसे या रोएं।"Thus speaks the inheritor of the dynasty that thinks - All the nation's a stage!
For them: Sacrifices of soldiers - drama Success of scientists - drama Masquerading as leaders, all that ‘The Dynasty’ has done is to plunder, weaken and ruin the nation. https://t.co/vXYFLWO7MN — Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019
यानी मोदी ने कलाइयों का उपयोग करते हुए हल्के से फ्लिक किया और टाइमिंग इत्ती अच्छी कि गेंद बॉउंड्री लाइन के बाहर!
नहीं नहीं रुकिए इसके लिए एक और क्रिकेट मेटाफर है. सब लोग बैटिंग-बॉलिंग कर रहे थे लेकिन मैच स्टाइल में फिनिश किया है छक्का मार कर धोनी ने. आई मीन मोदी ने.
.webp?width=60&quality=30)