'नितिन से शादी करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी'
दिल्ली की मॉडल, पति बिजनेसमैन, जनवरी में शादी हुई थी लेकिन होली के दिन सुसाइड कर लिया. क्यों?
Advertisement

फोटो - thelallantop
प्रियंका कपूर मॉडल थी, इवेंट मैनेजमेंट के काम देखती थी. पिछले साल के अप्रैल की बात है. ग्रेटर कैलाश में एक बार का उद्घाटन था, वहां वो नितिन से मिली. नितिन बिजनेसमैन था. उम्र 37 साल. शादी हो चुकी थी. दो बच्चे थे. लेकिन प्रियंका से शादी करने के लिए उसने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया. दोनों की शादी हुई. 6 जनवरी को दोनों ने शादी कर ली.होली का दिन था. सब खुशियां मना रहे थे. पर साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 25 साल की एक औरत सुसाइड करने में लगी थी. वो अपने पति से परेशान हो चुकी थी. उसने बेडरूम में पंखे से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. ये प्रियंका थी. प्रियंका ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपने दर्द को बयां किया. उसने लिखा कि 'नितिन से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. इसका अनुभव मेरे लिए बहुत खराब रहा. मैं इसे अब और नहीं झेल सकती.'
कौन थी प्रियंका?
प्रियंका कपूर एक मॉडल होने के साथ-साथ एक इवेंट मैनेजर भी थी. हंसी-खुशी अपनी लाइफ में मस्त रहने वाली. जनवरी 2016 में उसकी शादी नितिन चावला से हुई थी. दोनों पहली बार अप्रैल 2015 में एक इवेंट में तब मिले थे. जब ग्रेटर कैलाश में नितिन के बार का इनोगरेशन था. प्रियंका को देखते ही नितिन को उससे प्यार हो गया था. उसने अपने दिल की बात प्रियंका को बताई. उसने साफ मना कर दिया. और मना करता भी क्यों नहीं. दरअसल नितिन पहले से शादीशुदा था. प्रियंका और उसके घरवालों के सामने अपना प्यार को प्रूव करने के लिए वो उसके घर का चक्कर लगाने लगा. रोज सुबह कभी फूल तो कभी केक लेकर आ धमकता था. एक दिन तो हद ही हो गई. नितिन प्रियंका की मां के पैरों में गिरकर रोने लगा और कहा कि अगर उसकी शादी प्रियंका से नहीं हुई तो वो मर जाएगा. वो उनकी बेटी को खुश रखने के वादे करने लगा. प्रियंका ने जब इस हालत में नितिन को देखा तो उसे उसपर भरोसा होने लगा. और उसने नितिन को शादी के लिए हां बोल दिया.
Source - Facebook
क्या थी मौत की वजह
जनवरी में दोनों की शादी हुई. तब तक उसने अपनी पहली बीवी को तलाक भी दे दिया था. एक महीना भी नहीं हुआ था शादी के कि दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. 30 जनवरी को प्रियंका ने फोन कर अपनी मां से कहा कि नितिन ने उसे मारा है. बस एक कप चाय की वजह से. शादी के बाद ही नितिन ने अपनी पहली पत्नी से कहा कि वो अपने बेटे की कस्टडी लेना चाहता है. उसके बेटे की जिम्मेदारी प्रियंका पर होगी. प्रियंका को अपनी आजादी प्यारी थी. इसलिए उसने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया. और नितिन को भी अपनी पहली पत्नी को भूल जाने को कहा. पर नितिन नहीं माना. और उसने प्रियंका को पीटा.हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक प्रियंका की दोस्त तेहरीन ने बताया कि नितिन से जब प्रियंका मिली थी तो वो उनके साथ थी. वो पागलों की तरह प्रियंका को प्यार करता था. शादी के तुरंत बाद वो प्रियंका के साथ बुरा बर्ताव करने लगा. मैंने प्रियंका के शरीर पर घाव के निशान देखे हैं. नितिन उसे कमरे में बंद रखता था. और पीटता था.

.webp?width=60)

