The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mobile stealing teen gets a month of community service in mumbai

मोबाइल चोरी में पकड़ा गया, सजा के तौर पर थाने में ही 'नौकरी' मिल गई!

16 साल का लड़का रोज थाने में हाजिरी दे रहा है.

Advertisement
Mumbai teen gets unique punishment
नाबालिग लड़का थाने में आए लोगों की मदद कर रहा है (फोटो- आज तक)
pic
आबिद खान
5 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 5 फ़रवरी 2023, 05:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आपने कोई कांड किया मतलब कोई गलती की और पकड़े गए तो सजा मिलनी तय है. लेकिन सजा जेल की ना मिले तो कैसा लगेगा? मुंबई के एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. उसने लोगों के घरों से मोबाइल और पैसे चुराए. पकड़ा गया तो सजा भी मिली लेकिन बड़ी अजीब. पुलिस ने एक लड़के को पकड़कर थाने में ही ‘नौकरी’ दे दी, वो भी एक महीने के लिए. पूरा मामला मजेदार है और सजा की चर्चा हो रही है.

ये मामला मुंबई के मुलुंड का है. अगस्त 2022 में पुलिस के पास चोरी की शिकायत आई कि दो घरों से 4 मोबाइल और 4500 रुपए कैश गायब हो गए. केस दर्ज हुआ और पुलिस अपने काम में लग गई. जांच की जिम्मेदारी मिली असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कांबले को. उन्होंने पड़ताल के बाद 16 साल के एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया. पूछताछ में लड़के ने चोरी करने की बात कुबूल की और पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चार्जशीट पेश की. दिसंबर 2022 में सुनवाई शुरू हुई.

चर्चा में अनोखी सजा

मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, डोंगरी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट आरबी ठाकुर कर रहे थे. 23 जनवरी को उन्होंने फैसला सुनाते हुए नाबालिग लड़के को 1 से 28 फरवरी तक हर रोज एक घंटे थाने में कम्युनिटी सर्विस करने को कहा है. यानी थाने में शिकायत लेकर आ रहे लोगों की मदद करना. 

मीडिया से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 

Embed

सजा से लड़का भी खुश है!

सजा पूरी करने के लिए 16 साल का लड़का रोज थाने में हाजिरी दे रहा है. एक फरवरी को उसने थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आए लोगों की मदद की. उसने कहा कि वो पुलिस के अलग-अलग डिपार्टमेंट के कामकाज के तरीके को सीख रहा है. ये पूरी तरह से एक अलग दुनिया है.

वीडियो: हरियाणा सब इंस्पेक्टर भर्ती में पूछी मंत्री की खासियत, ऑप्शन देख परीक्षार्थी भी सीट छोड़ बैठे होंगे

Advertisement

Advertisement

()