The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Minor Wrestler Changes Statement Against Brijbhushan Nirbhaya Mother Question

बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बयान बदला, निर्भया की मां ने क्या सवाल उठा दिए?

निर्भया की मां आशा देवी ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि मामले में ठीक से जांच नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि पहलवानों को न्याय नहीं मिला है. आशा देवी ने कहा कि इस मामले में राजनीति की वजह से पहलवानों को और अधिक झेलना पड़ा है.

Advertisement
Nirbhaya's mother demands probe into why minor recorded second statement
निर्भया की मां ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से पहलवानों को पीटा और वहां से हटाया था, वो सही नहीं था (फोटो- ट्विटर/ANI)
pic
प्रशांत सिंह
9 जून 2023 (अपडेटेड: 9 जून 2023, 12:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के मामले में अब निर्भया की मां आशा देवी की एंट्री हो गई है. उन्होंने नाबालिग पहलवान के बयान को लेकर सवाल खड़े किए हैं. आशा देवी ने कहा है कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि नाबालिग पीड़िता ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दूसरा बयान क्यों दर्ज कराया था?

दरअसल, बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान के पिता ने 8 जून को बयान दिया था कि उन्होंने जानबूझकर एक ‘’झूठा केस'' फाइल किया था. इसी को लेकर निर्भया की मां आशा देवी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा,

Embed
Embed

निर्भया की मां आशा देवी ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि मामले में ठीक से जांच नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि पहलवानों को न्याय नहीं मिला है. आशा देवी ने कहा कि इस मामले में राजनीति की वजह से पहलवानों को और अधिक झेलना पड़ा है. उन्होंने आगे कहा,

Embed

28 मई के दिन पुलिस की तरफ से हुई कार्रवाई पर बोलते हुए निर्भया की मां ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से पहलवानों को पीटा और वहां से हटाया था, वो सही नहीं था. आशा देवी ने आगे कहा,

Embed

नाबालिग के पिता ने क्या बताया?

8 जून को नाबालिग पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ था, और वो उसका ‘’बदला'' लेना चाहते थे. न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए इस लड़की के पिता ने कहा,

Embed
Embed

लड़की के पिता का दावा है कि उनकी बेटी को एशियन U-17 चैंपियनशिप के ट्रायल के दौरान जानबूझकर कर रेफरी ने हरवाया था. ये पूरा मामला 2022 का है. लड़की के पिता ने बताया कि वो फाइनल में मैच हार गई थी. उनका कहना है कि रेफरी को फेडरेशन ही अपॉइंट करता है और फेडरेशन के मुखिया बृजभूषण हैं. अगर गुस्सा उन पर नहीं आएगा, तो और किस पर आएगा?

लड़की के पिता ने आगे कहा,

Embed

लड़की के पिता ने ये जानकारी भी दी है कि किसी भी पहलवान ने उन्हें चल रहे प्रोटेस्ट से जुड़ने या बृजभूषण पर आरोप लगाने के लिए नहीं कहा था. ये उनका अपना फैसला था.

वीडियो: सुर्खियां: बृजभूषण सिंह के खिलाफ नाबालिग पीड़िता आरोप से पीछे हटी

Advertisement

Advertisement

()