The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Minor Dalit Boy, Stripped and Forced To Dance For Stealing Wire In Kota

चोरी के आरोप में दलित बच्चे को निर्वस्त्र किया, डांस करने के लिए मजबूर किया और वीडियो भी बनाया

मामला तब सामने आया जब पुलिस को घटना का वीडियो मिला. पुलिस ने बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़के के परिवार से शिकायत दर्ज कराने की अपील की थी. जिसके बाद पीड़ित लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2024, 10:47 AM IST)
Representational Photo
सांकेतिक तस्वीर
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के कोटा में एक दलित लड़के के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़के की उम्र 12 साल है. उसपर कथित रूप से चोरी का आरोप लगाया गया. इसके बाद लड़के को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया. आरोपियों ने इस सबका वीडियो भी बनाया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .  

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब पुलिस को घटना का वीडियो मिला. पुलिस ने बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़के के परिवार से शिकायत दर्ज कराने की अपील की थी. जिसके बाद पीड़ित लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई.

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार 10-11 सितंबर की दरमियानी रात की है. पीड़ित बच्चे के पिता ने 13 सितंबर को मामले में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़का जीएडी सर्कल में एक मेले में आयोजित कॉमेडी कार्यक्रम में गया था. देर रात 1 से 4 बजे के बीच चार से पांच लोगों ने बच्चे को रोककर तार चोरी करने का आरोप लगाया. उसके साथ मारपीट भी की. उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे के कपड़े उतरवा कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसे नाचने के लिए मजबूर किया. आरोपियों ने इस सब का वीडियो भी बनाया. 

पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और POCSO एक्त के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन (24) के रूप में हुई.

मामले पर जानकारी देते हुए DSP मनीष शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक म्यूजिक फर्म का हिस्सा थे और उन्हें पीड़ित पर उनके म्यूजिक सिस्टम से तार चुराने का संदेह था. आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया.  

वीडियो: गाजियाबाद: जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था! पुलिस ने पकड़ा

Advertisement

Advertisement

()