The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ministry of External affairs asks for a dinner set worth 22 lakh rupees

मंत्रालय ने एक डिनर सेट पर 22 लाख रुपए खर्च करने चाहे

और फिर जो हुआ, उसके बारे में मंत्रालय ने सपने में भी नहीं सोचा होगा.

Advertisement
pic
8 जून 2018 (अपडेटेड: 8 जून 2018, 08:19 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
"खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना." ऐसा किसी फ़िल्म में सुना था. हमारी तरफ़ ये कहावत नहीं बोली जाती. इसमें बम्बइय्या टच है. खैर, ये कहावत कहीं भी कही जाए, कम से कम मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफ़ेयर्स अर्थात विदेश मंत्रालय में नहीं कही जा सकती है. अगर आपको अभी भी ये बात नहीं मालूम है तो बता दिया जाए कि ये मिनिस्ट्री मोदी जी के पास नहीं बल्कि सुषमा स्वराज जी के पास है.
गिलास और बारह आने और विदेश मंत्रालय की एक ही सांस में बात इसलिए हो रही है क्यूंकि यहां एक कमाल का काम हो रहा है. जिज्ञासा से भर देने वाला. सरकारी वेबसाइट है eprocure.gov.in जिसपर सरकारी ऑनलाइन टेंडर्स के बारे में मालूम पड़ता रहता है. यहां साड़ी जानकारियां उपलब्ध होती हैं. यहां से बोली लगाई जा सकती है और बाकी सभी ज़रूरी काम किये जा सकते हैं. विदेश मंत्रालय ने एक टेंडर निकाला. उन्हें 24 लोगों के खाने वाला डिनर सेट चाहिए था. एकदम स्पेसिफ़िक लिखा भी हुआ था - "Handmade crystal glassware, crested with seal" इसके लिए विदेश मंत्रालय 22 लाख रुपये खर्चने को तैयार है. माने एक आदमी के बर्तन की कीमत होगी लगभग 91 हज़ार, 6 सौ 67 रुपये. ये खाली एक आदमी के बर्तनों की कीमत होगी. अब इसमें 12 रुपये की मैगी सर्व होगी या मोदी जी वाले 80 हज़ार रुपये किलो भाव मिलने वाले मशरूम, ये तो वो ही जाने जिसको खाने को मिलेगा. सहसा लता मंगेशकर और बाला सुब्रमनियम की आवाज़ कानों में गूंज गई - "पहले जूते... खाएंगे क्या? आपकी मर्ज़ी... ना जी तौबा, ना जी तौबा..." (हम आपके हैं कौन, साल 1994)
टेंडर खुला 2 मई 2018 को. बोली लगाने की शुरुआत हुई थी 5 अप्रैल 2018 को. बोली लगनी बंद हुई 30 अप्रैल 2018 को सायं 6 बजे.
ये खबर वाइस वेबसाइट के हवाले से बताई जा रही है. उन्होंने टेंडर के खुलते ही नई दिल्ली में कितने ही क्रॉकरी वालों से बात की लेकिन कहीं भी इतना महंगा डिनर सेट नहीं मिला. क्ले क्राफ्ट इंडिया अर्थात ऐसे सामानों की बहुत भारी और बहुत हाई एंड दुकान मैनेज करने वाले अश्विनी गुप्ता ने वाइस से कहा, "ऐसी चीज़ हिंदुस्तान में नहीं होती. आपको दौड़ा रहे हैं ये ऐसे."
विदेश मंत्रालय को क्या चाहिए था.
विदेश मंत्रालय को क्या चाहिए था.

वाइस ने दिल्ली में जो पड़ताल की उसके हिसाब से उन्हें जो सबसे महंगा डिनर सेट मिला उसकी कीमत 87 हज़ार रुपये थी. 22 लाख में 21 लाख 13 हज़ार रुपये कम.
MEA screenshot
टेंडर से जुड़ी जानकारी जो कि सरकारी वेबसाइट पर मिली. (वाइस के सौजन्य से)

31 मई को विदेश मंत्रायल में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफ़िसर अरुणा टिर्की ने बताया कि किसी ने भी इस टेंडर के लिए बोली नहीं लगाई थी. टिर्की ने ही इस टेंडर पर साइन किये थे.


ये भी पढ़ें:

RSS हेडक्वॉर्टर के अपने भाषण में क्या-क्या बोले प्रणब मुखर्जी और मोहन भागवत

जब नरेंद्र मोदी को राजी करने के लिए ओबामा ने अफ्रीकन-अमेरिकन कार्ड खेला था

उसने लॉटरी खरीदी, नहीं खुली, फिर भी करोड़पति बन गया, और फिर दोबारा वही सब हुआ

 

Advertisement

Advertisement

()