Microsoft में आई तगड़ी गड़बड़ी, पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, फ्लाइट, रेल, बैंक... सब ठप!
Microsoft cloud में तकनीकी खराबी आ गई है. जिसका असर दुनियाभर के एयरलाइंस से लेकर बड़े टीवी नेटवर्क तक पर पड़ा है. तमाम पेमेंट सिस्टम भी ठप हो गए हैं.

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सिस्टम (Microsoft Cloud Outage) में तकनीकी खराबी आ गई है. जिसका असर दुनियाभर के एयरलाइंस से लेकर बड़े टीवी नेटवर्क तक पर पड़ा है. दुनियाभर के अधिकतर एयरपोर्टस पर सेवाएं ठप हो गई है. जिसकी वजह से यात्रियों को खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है.
भारत में मुंबई एयरपोर्ट और गोवा एयरपोर्ट पर सर्वर ठप होने की तस्वीरें सामने आई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर चेक इन सिस्टम ठप होने के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है. इस आउटेज की वजह से स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा समेत अधिकतर बड़ी एयरलांइस पर असर पड़ा है. ये दिक्कत हालिया क्राउड स्क्राइक अपडेट के बाद हो रही है. इसकी जानकारी खुद माइक्रोसॉफ्ट ने दी है.
जबकि ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है कि इस आउटेज की वजह से स्काई न्यूज ऑफ एयर हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: Microsoft ने अपने कर्मचारियों से कहा Android नहीं सिर्फ iPhone इस्तेमाल करो
माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड की इस गड़बड़ी के चलते दुनियाभर पेमेंट गेटवे सिस्टम चरमरा गए हैं. इसके अलावा रेल सर्विस और सुपर मार्केट पर भी असर पड़ा है.
एयरलाइंस ने जारी किया बयानदुनियाभर के कई एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेकिंग हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर मैनुअल चेकिंग की तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं.
इस समस्या को लेकर कई एयरलाइंस ने बयान जारी किया है. अकासा एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया,
स्पाइसजेट की तरफ से भी इस बारे में बयान जारी किया गया है. स्पाइसजेट ने X पोस्ट करते हुए कहा,
क्यों आई ये दिक्कत?कंपनी का कहना है कि इस दिक्कत की वजह से Microsoft 365 सर्विसेस पर असर पड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस अपडेट के मुताबिक , Azure बैकेंड वर्कलोड के कॉन्फिग्रेशन में एक बदलाव किया गया है, जिसके बाद से ये दिक्कत सामने आ रही है. इस कॉन्फिग्रेशन में बदलाव की वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच बाधा उत्पन्न हो रही है. ऐसे में कनेक्टिविटी फेलियर की समस्या उत्पन्न हो रही है.
माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाली CrowdStrike ने भी इस दिक्कत को स्वीकार किया है. CrowdStrike के बारे में बताएं तो ये एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है. CrowdStrike ने इस बारे में लिखा है कि हमें इस एरर के बारे में जानकारी है, जो विंडोज सिस्टम में देखने को मिल रहा है. हालांकि ये बात सामने आ रही है कि फर्म के इंजीनियर्स ने उन कंटेंट को खोज लिया है, जिसकी वजह से दिक्कत हुई है.
इस समस्या से दुनियाभर में काफी लोगों को दो-चार करना पड़ रहा है. लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने सिस्टम की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उनका सिस्टम या तो शटडाउन हो गया है या फिर उन्हें ब्लू स्क्रीन की दिक्कत हो रही है. जिसके बाद कंपनी ने इसे रिकवर करने के स्टेप्स के बारे में बताया है.
आपको ये करना होगा:
यूजर्स को सबसे पहले Windows को सेफ मोड या फिर विंडोज रिकवरी एनवोर्मेन्ट में बूट करना होगा.
इसके बाद उन्हें C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike डायरेक्टरी पर जाना होगा.
इसके बाद उन्हें C-00000291*.sys फाइल खोजनी होगी और उसे डिलीट करना होगा.
आखिर में आपको अपना सिस्टम सामान्य तरीके से रिस्टार्ट करना होगा.
वीडियो: एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

.webp?width=60)

