The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mba chaiwala prafull billore responds to accusations of scamming people in franchise sale

MBA चायवाला की फ्रेंचाइजी में फ्रॉड? आरोपों पर क्या बोले प्रफुल्ल बिल्लोरे?

''रोजाना 10 हजार की बिक्री बताकर MBA चायवाला ने फ्रेंचाइजी बेची, 600 भी नहीं मिलते.''

Advertisement
mba chaiwala prafull billore accused of scamming people for franchise
प्रफुल्ल बिल्लोरे पर लगातार ठगी के आरोप लग रहे हैं. (फोटो- ट्विटर)
pic
ज्योति जोशी
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 10:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

MBA चायवाला ब्रांड के मालिक प्रफुल्ल बिल्लोरे पर ठगी के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं. जिनमें कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रफुल बिल्लोरे ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनके साथ स्कैम किया है (MBA Chaiwala Prafull Billore Franchise Scam). उनका कहना है कि बिल्लोरे ने रोजाना 10 हजार की बिक्री का दावा किया था. लेकिन 600 रुपये भी कमाई नहीं होती. इसीलिए ये लोग ब्रांड और प्रफुल का विरोध करने की अपील कर रहे हैं.

वायरल हो रहा वीडियो इंदौर में लसुड़िया पुलिस थाने के बाहर का है. वीडियो में एक शख्स कह रहा है-

Image embed
Image embed

 

वीडियो में युवा अपील कर रहे हैं कि अब लोग MBA चायवाला की फ्रेंचाइज़ी न खरीदें. कुछ दिनों पहले एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी. जिसमें इंदौर के गांधीनगर में MBA चायवाला की फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवराज और प्रफुल्ल बिल्लोरे के बीच की बातचीत है. इसमें युवराज अपने आउटलेट पर कम बिक्री की शिकायत कर रहे थे. और इसका प्रफुल्ल के पास कोई जवाब नहीं था.

Image embed

ऐसे मामले इंदौर से इतर प्रयागराज से भी आए हैं. यहां के प्रीतमनगर में MBA चायवाला की फ्रेंचाइजी चलाने वाले सिद्धार्थ केशरवानी का कहना है कि फ्रेंचाइजी ना चलने पर कंपनी ने उनसे पैसे रिफंड करने का वादा किया था लेकिन पैसे वापस नहीं दिए गए. दी लल्लनटॉप से बातचीत में वो बताते हैं-

Image embed

इस मामले पर हमने कंपनी के मालिक प्रफुल्ल बिल्लोरे से बात की. उनका कहना है- 

Image embed

प्रफुल्ल ने आगे कहा कि उनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी का बिजनेस सर्विस और सप्लाय का होता है. प्रॉफिट की गारंटी कोई नहीं दे सकता. 

वीडियो: रेलवे के 20 रुपये की चाय के लिए 70 रुपये वसूलने पर नाराज होने वाले ये वीडियो जरूर देखें

Advertisement

Advertisement

()