The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Masjid imam booked for preventing a local muslim wearing saffron from offering namaz

यूपी में भगवा पहने मुसलमान को नमाज़ पढ़ने से रोका, इमाम पर दर्ज हुआ मुकदमा

आसिफ अली ने पुलिस से इमाम की शिकायत की थी.

Advertisement
Farrukhabad Masjid Imam
फर्रुखाबाद में मस्जिद के इमाम पर मुकदमा दर्ज हुआ है (प्रतीकात्मक फोटो- आज तक).
pic
शिवेंद्र गौरव
24 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 06:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश का जिला फर्रुखाबाद (Farrukhabad, UP). यहां एक मस्जिद के इमाम पर धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका, कि वो भगवा रंग के कपड़े पहने था.

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, आसिफ अली नाम के एक व्यक्ति ने इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. आसिफ फर्रुखाबाद के शमशाबाद इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने पुलिस की दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मस्जिद के इमाम ने उन्हें न सिर्फ नमाज अदा करने से मना कर दिया बल्कि भगवा कुर्ता पहनने के लिए सरेआम बेइज्जत भी किया. बकौल आसिफ, इमाम ने उनसे कहा कि भगवा रंग हिंदूवाद का प्रतीक है. इसलिए उन्हें मस्जिद में भगवा नहीं पहनना चाहिए था. इस पर आसिफ ने इमाम से कहा कि इस्लाम हर रंग के कपड़े पहनने की इजाजत देता है.

आसिफ की शिकायत के बाद इमाम के खिलाफ इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. आपराधिक धमकी देने पर इस धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है.

मस्जिद में नमाज या मंदिर में पूजा कौन करेगा, कौन नहीं. ये कपड़ों के आधार पर तय करना धार्मिक चर्चा का विषय भले हो लेकिन ये धार्मिक नियमों के साथ-साथ देश के क़ानून का विषय भी है. मिसाल के लिए अभी कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड की एक हिंदू लड़की को हाईकोर्ट ने नमाज पढ़ने की मंजूरी दी थी. उस लड़की का कहना था कि उसने धर्म नहीं बदला है. लेकिन उसकी इच्छा एक दरगाह में नमाज पढ़ने की है. 11 मई 2023 को कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए लड़की को सुरक्षा देने और दरगाह पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी.

Advertisement

Advertisement

()