The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Manish Sisodia and satyendar jain resigns from kejriwal cabinet

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दिया

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है

Advertisement
manish sisodia satyendar jain resign news
दोनों पर कई आरोप हैं | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 06:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली सरकार के दो कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. मनीष सिसोदिया को बीते हफ्ते ही CBI ने अरेस्ट किया है, जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

आजतक से जुड़े पंकज जैन की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं, क्योंकि उनके बेहतरीन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को दिए जाएंगे.

मंगलवार, 28 फरवरी को इस्तीफे से घंटे भर पहले ही मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंने बेल की मांग की. लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी. 

5 दिन की रिमांड पर हैं सिसोदिया

जुलाई 2022 में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की थी. सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे.

रविवार, 26 फरवरी, 2023 को दिल्ली शराब नीति केस में CBI ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. 9 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों को मिटाने की कोशिश की.

सोमवार, 27 फरवरी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया था. उन्हें 4 मार्च तक CBI की कस्टडी में रहना होगा. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने 5 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने करीब एक घंटे तक फैसला सुरक्षित रखा. फिर सिसोदिया को रिमांड पर भेजने की मांग स्वीकार कर ली.

ये भी पढ़ें:- CBI की रडार पर कैसे आए सिसोदिया? 10 पॉइंट में अंदर की कहानी

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CBI कैसे पहुंची मनीष सिसोदिया तक, क्या हैं पर्दे के पीछे के राज?

Advertisement

Advertisement

()