The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man use mobile bell for worship viral video

पूजा करने के लिए नहीं थी असली घंटी, लड़के ने मोबाइल का गजब इस्तेमाल कर लिया!

कितने तेजस्वी लोग हैं

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2023, 04:18 PM IST)
Ghanti Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

टेक्नोलॉजी जैसे-जैसे विकसित हो रही है, लोगों के रोजमर्रा जीवन में शामिल हो रही है. आजकल शायद ही कोई ऐसा काम बचा हो जिसमें टेक्निक का इस्तेमाल ना होता हो. सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक, लगभग हर काम तकनीक के सहारे किया जाता है. कुछ एक लोग तो इसी टेक्नोलॉजी का हटके इस्तेमाल करते हैं. इस इस्तेमाल से जुड़े कई सारे वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई थी जिसमें एक शख्स ने ओला ई-स्कूटर का गजब इस्तेमाल किया था. इस लड़के ने ओला ई-स्कूटर का इस्तेमाल क्रिकेट कॉमेंट्री के लिए किया था. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. 

अब टेक्नोलॉजी के ऐसे ही इस्तेमाल का वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पूजा कर रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि पूजा करने के इस वीडियो में ऐसा क्या खास है? …तो इस वायरल वीडियो की खास बात पूजा में इस्तेमाल टेक्नोलॉजी है. पूजा कर रहे शख्स के पास बजाने के लिए असल में घंटी नहीं है. इसके लिए उसने फोन में घंटी वाला ऐप खोला और टेक्नोलॉजी के सहारे घंटी बजा दी. पूजा के दौरान शख्स बाकी काम करता रहा और मोबाइल में घंटी बजती रही. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

वीडियो शेयर करने वाले लड़के ने लिखा कि टेक्नोलॉजी का अद्भुत उपयोग.' लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. कह रहे हैं कि ऐसी ही टेक्नोलॉजी के कारण लोग अडवांस हो रहे हैं.' इंस्टाग्राम से शुरू होकर वीडियो ट्विटर पर भी देखा जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अरे इतना भी डिजिटल इंडिया नहीं होना चाहिए था.' लोगों ने तो इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अडानी को पठान से जोड़ जनता ने गुड न्यूज खोज ली, क्या वापसी करेगा अडानी ग्रुप?

Advertisement

Advertisement

()