जेल के अंदर ले जाने थे फोन, कैदी ने चार निगल लिए, अब बड़ी दिक्कत हो गई
सीटी स्कैन के बाद कैदी के पेट में 4 फोन का पता चला.
.webp?width=210)
दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी चार मोबाइल फोन ही निगल गया. वो इन फोन को जेल के अंदर ले जाना चाहता था. पुलिस रिकॉर्ड में ‘कुख्यात लुटेरे’ के नाम से दर्ज रमन सैनी के पेट में चार मोबाइल फोन पाए गए हैं. ऐसा उस वक्त पता चला, जब तिहाड़ जेल नंबर-1 के वार्डन्स ने रमन पर संदेह जताया था. रमन जब अदालत में पेशी से लौटता था तो चेक किए जाने पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर बीप करता था.
दरअसल, तिहाड़ जेल के वार्डर रमन पर शक करते थे. लेकिन तलाशी में कुछ पता नहीं चलता था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी सप्ताह में ये स्पष्ट हो गया कि डिटेक्टर को ट्रिगर करने वाला मेटल असल में रमन के पेट में फंसा हुआ है. इसके बाद रमन ने जेल अधिकारियों को बताया कि उसने 6-7 महीने पहले चार मोबाइल फोन निगल लिए थे. रमन इन फोन को चोरी से जेल के अंदर लाना चाहता था, लेकिन वो उन्हें बाहर ही नहीं निकाल पाया.
रमन को 29 अगस्त को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में उसके शरीर में कोई भी बाहरी वस्तु नहीं मिली. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक जेल अधिकारी ने बताया,
दो फोन निकालेसीटी स्कैन होने के बाद रमन के पेट से केचौड़ा नामक ब्रांड के चार मोबाइल फोन दिखाई दिए. 0.6 इंच के चार फोन रमन के पेट में होने की बात डॉक्टरों ने कही थी. इसके बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक सर्जरी कराने की सलाह दी. 7 सितंबर को रमन का जीबी पंत अस्पताल में ऑपरेशन किया गया और दो मोबाइल फोन निकाले गए. लेकिन बाकी दो फोन रमन के पाइलोरस में फंस गए हैं. पाइलोरस, शरीर का वो अंग है, जहां पेट में भोजन तब तक होता है जब तक वो अगले चरण की पाचन प्रक्रिया के लिए नहीं जाता. डॉक्टरों ने इसके लिए इनवेसिव सर्जरी कराने की बात कही है.
रमन सैनी मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रमन के स्वास्थ्य को तत्काल कोई खतरा नहीं है. लेकिन क्योंकि फोन की बैटरी कुछ दिन में खराब होने लगेगी, जिसकी वजह से बैटरी उनके लिए घातक साबित हो सकती है. वहीं रमन की पत्नी पूजा ने बताया कि रमन उन्हें कुछ नहीं बताता था. दो फोन निकाले जाने के बाद रमन ने मुझे बताया था कि ऐसा कुछ हुआ है. पूजा ने कहा कि रमन के पेट में फोन फट सकते हैं और ये घातक साबित हो सकता है.
वीडियो- लल्लनटॉप को पैसा डबल करने वाला किसान मिला, स्कीम दिमाग हिला देगी!

.webp?width=60)

