अजमेर में जमीन विवाद में दो पक्षों में बवाल, गोलियां चली, एक की मौत
घटना अजमेर के रूपनगढ़ की है. जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हुई. इस दौरान गोलीबारी की गई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

राजस्थान के अजमेर में रविवार, 22 सितंबर को एक जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक उन्हें जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना मिली थी. ये जमीन का पट्टा देने से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.
पूरा मामला क्या है?आजतक के चंद्रशेखर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना अजमेर के रूपनगढ़ की है. बताया जा रहा है कि यहां श्वेतांबर जैन समाज छात्रावास की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. रूपनगढ़ के सरपंच इकबाल छीपा पर छात्रावास की जमीन का पट्टा फर्जी तरीके से अपने लोगों को देने का आरोप है.
रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी पट्टे की आड़ में इकबाल के लोग जमीन पर निर्माण करा रहे थे. वहीं दूसरे पक्ष ने जमीन पर अपना हक बताया है. 22 सितंबर को इन्हीं दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से झड़प हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं जैन समाज ने खुद को इस जमीन विवाद से दूर रखा है.
ये भी पढ़ें- गणेश विसर्जन यात्रा पर 'पथराव' के बाद दो समुदायों में झड़प, जमकर तोड़फोड़, दुकानें जला दीं
पुलिस ने क्या बताया?अजमेर के IG ओमप्रकाश मेघवाल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया,
उन्होंने बताया कि फिलहाल कस्बे में शांति है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजमेर ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया कि मामले में मृतक व्यक्ति की पहचान शकील के तौर पर हुई है. वहीं हिंसक झड़प से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
वीडियो: Manipur Violence के बीच 2 जिलों में कर्फ्यू, Police और छात्रों के बीच झड़प

.webp?width=60)

