The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man in MP Satna restaurant seen mixing potatoes with feet, video goes viral

पैरों से आलू कचरता दिखा रेस्ट्रॉन्ट कर्मचारी, वीडियो देख समोसा खाने में हाथ कांपेंगे!

भिंडी समोसा, भिंडी नूडल्स के बाद पैर से कचरे आलू वाला समोसा...

Advertisement
pic
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023, 12:38 PM IST)
MP viral restaurant video man seen mixing potato with feets
वायरल वीडिया का स्क्रीनशॉट, लाल घेरे में पैरों से आलू कुचलता कर्माचारी
Quick AI Highlights
Click here to view more

बड़े से भगौने में आलू भरे हैं. यही आलू समोसे में भरे, बाकी डिशेज में भी इस्तेमाल किए जाएंगे. रेस्ट्रॉन्ट का कर्मचारी पैरों से इन आलुओं को रगड़-रगड़ कर धुल रहा है. साथ-साथ पैर भी धुल रहा है और उन्हीं पैरों से आलू भी. मतलब सबकुछ मिक्स. इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो देखकर हो सकता है कुछ लोग कसम खा लें कि अब रेस्ट्रॉन्ट का खाना नहीं खाएंगे. हमने भी जब ये वीडियो देखा तो मन घिना गया. ये वीडियो 11 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामला मध्य प्रदेश के सतना का है.

यहां दीपांशी चौपाटी नाम से एक रेस्ट्रॉन्ट चलता है. इसी में एक कर्मचारी यह कांड करता हुआ दिखा. वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया. खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ और शीतल सिंह दीपांशी स्वीट्स ऐंड रेस्ट्रॉन्ट पहुंच गए. यहां गेहूं के आटे और मैदे की सैम्पलिंग की गई. अभिषेक बिहारी गौड़ ने बताया,

'सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था. इसे देखते हुए हमारे अधिकारियों ने यहां आने के लिए हमें निर्देशित किया था. हम लोगों ने जांच की है. रेस्ट्रॉन्ट संचालक के मुताबिक, यह वीडियो बहुत पुराना है. लेकिन जांच की गई है. जांच में जो चीजें भी सामने आएंगी, उन्हें हम अफसरों के सामने रखेंगे. हमारे ऐक्ट में जो शर्तें हैं, देखा जाएगा कि उनका पालन किया जा रहा है या नहीं. अगर उन नियमों का पालन नहीं हो रहा होगा तो इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे.'

वहीं, रेस्ट्रॉन्ट संचालक अवधेश शिवहरे ने कहा कि यह वीडियो बहुत पुराना है. उन्होंने कहा,

'त्योहार का वक्त था. उस वक्त हमने बाहर से लड़के बुलाए थे. काम ज्यादा होने की वजह से लड़कों को बाहर से बुलवाना पड़ता है. ये लड़के बहुत कम दिन जैसे कि 4 दिन, 6 दिन या एक हफ्ते के लिए आते हैं. काम में आते वक्त ये सब यही कहते हैं कि हमें सब आता है. दो लड़के आए थे. इनमें से एक हेल्पर था. इससे बोला गया कि जाओ आलू धुल लो. मेरा ओपन कारखाना है. रोड से सबकुछ दिखता है. मेरी काफी पुरानी दुकान है. मुझे जैसे ही इस बात का पता चला मैंने तुरंत उस लड़के को भगा दिया. यह वीडियो 4 से 5 महीने पुराना है.'

बाकी आलुओं को पैर से धुलने का यह वीडियो स्थानीय लोगों तक भी पहुंचा. नाराज लोग दीपांशी होटल के सामने इकट्ठा हो गए. हंगामा हुआ. कहा गया कि पैरों से धुले हुए आलू वाली चीजें खिलाते हो. बाकी मामले की जांच हो चुकी है. मार्केट में वैसे भी नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. भिंडी समोसा, भिंडी नूडल्स...अब पैर से धुले आलुओं से डिशेज की कल्पना ने जुबान और दिमाग को डरा दिया है. बाकी आपने खाने-पीने की चीजों में हाल-फिलहाल क्या अजीबोगरीब देखा है, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताइए. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: हित प्रेमानंद की तस्वीर पर ऐसा क्या लिखा कि भड़क गए लोग

Advertisement

Advertisement

()