कुर्ता सीन याद है? उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 16 जनवरी को ऋषिकेश पहुंचे थेराहुल गांधी. मोदी के कपड़ों पर कोच्चन उठाए और अपना कुर्ता. बोले ये देखो, हमाराकुर्ता फटा है. देश के इतने बड़े लीडर के फटे कुर्ते को देखकर एक गाज़ियाबादी मुकेशमित्तल का दिल पसीज गिया और उन्होंने पूरे 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट राहुल गांधीको भेज दिया. मुकेश का कहना है कि ‘राहुल की सादगी पर हमें गर्व है, पर इतने बड़ेनेता के पास कुर्ते सिलाने के लिए पैसे नहीं है, इस बात का अफ़सोस है'.-------------------------------------------------------------------------------- अपने नेताओं की गरीबी पर आम आदमी का दिल पसीजने की ये कोई पहली घटना तो है नहीं,इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जूतों के लिए विशाखापट्टनमसे सुमित अग्रवाल ने 364 रुपये की डिमांड ड्राफ्ट भेजा था. सुमित ने सीएम केजरीवालको रिपब्लिक डे में सैंडल पहने देखा था जो उन्हें पसिन नहीं आया. पर अभी पढ़िएगाज़ियाबादी की चिट्ठी राहुल गांधी के नाम, याद रखा जाए इसके पहले गांधी फैमिली कोकोई चिट्ठी जो फेमस हुई थी. वो पिता के पत्र पुत्री के नाम से छपी थी :p माने ये भीअपने में इतिहास ही है. तो मुकेश लिखे. श्रीमान जी अभी 2-3 दिन रोज़ पहले सारे देशने देखा कि आप फटा कुर्ता पहिने हैं. आपकी सादगी पर गर्व है, लेकिन फटा कुर्ता देखकाफी दुख हुआ, तो मैं 100 रुपये की डीडी भिजवा रहा हूं. ले लीजिए और कुर्ते कीसिलाई करा लीजिए. खुशी होगी.’’ हम अब उम्मीद कर सकते हैं की अगली सभा में राहुलगांधी का फटा कुर्ता न दिखे.--------------------------------------------------------------------------------महात्मा गांधी का मिशन चुपके-चुपके पूरा कर रहे राहुलराहुल ने बुलेट ट्रेन का किराया बता दिया है - 15 हजार रुपये--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य झा ने की है, आदित्य दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप करते हैं.