The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Man found dead after seven months he went missing, murdered by girlfriends family

शादी को तैयार नहीं थे घरवाले तो प्रेमिका की गंदी फोटो भेजीं, सात महीने बाद लड़के का कंकाल मिला

आरोप है कि लड़की के घरवालों ने लड़के की हत्या कर दी.

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2023, 09:13 PM IST)
Man found dead after seven months he went missing in Ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नेहा और उसके घरवाले. (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है. यहां लापता होने के सात महीने बाद एक युवक की लाश बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने मार दिया था. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आज तक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 24 नवंबर 2022 के दिन बिसरख थाने में रंजीत नाम के व्यक्ति के भाई गुड्डू ने रंजीत के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत पिछले पांच-सात सालों से नेहा नाम की लड़की के साथ रिलेशन में था. वो नेहा के घर भी आता-जाता रहता था. यही नहीं, रंजीत नेहा से शादी भी करना चाहता था. लेकिन शादी के लिए नेहा के घरवाले तैयार नहीं थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए मना किए जाने के बाद से ही रंजीत नेहा के घरवालों पर दबाव बनाता था. यहां तक रंजीत ने एक दिन नेहा के घरवालों को नेहा के कुछ अश्लील विडियो और फोटो भेज दिए. नेहा के घरवालों को ये बात पसंद नहीं आई. जिसके बाद नेहा के परिवार वालों ने उसे मारने का प्लान बना डाला.

रंजीत की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून 2022 के दिन नेहा ने रंजीत को कॉल कर अपने घर बुलाया. आरोप है कि उसके घरवालों ने रंजीत की हत्या कर दी. शिकायत के मुताबिक नेहा के पिता रामबाबू और मामा मनीष ने उसके हाथ-पैर पकड़े. जिसके बाद नेहा के भाई शुभम ने रंजीत का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद नेहा के परिवार वालों ने रंजीत की लाश को ले जाकर चिपियाना चौकी के रेलवे यार्ड के जंगल में बने तालाब में फेंक दिया.

रंजीत के भाई गुड्डू की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. बीते 26 जनवरी के दिन पुलिस को रेलवे यार्ड के तालाब में एक कंकाल पड़ा होने की सूचना मिली. पुलिस ने जांच की तो पता चला की कंकाल रंजीत का है. रंजीत के भाई ने बरामद हुए जूते, बेल्ट, चाबी व अन्य सामानों से शव की पहचान की. जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नेहा और उसके घर के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. 

वीडियो: RSS प्रमुख मोहन भागवत पंडितों और जाति पर क्या बोले जो बवाल शुरू?

Advertisement

Advertisement

()