न कूची न कैनवास इस आदमी ने सड़क पर हनुमान जी को उकेर दिया
नाम पता नहीं. जगह पता नहीं. पर कुछ भी हो बंदे में टैलेंट है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कुछ वीडियो होते हैं जिनका न समय पता होता न देशकाल, बस वो होते हैं बड़े अपुष्ट से. ऐसे ही न्यूजफीड में दिख जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो कुछ घंटों पहले India arising नाम के पेज ने डाला है. फ़िलहाल ये वायरल हो रखा है, तीन लाख से ज्यादा लोग एक दिन के अंदर इसे देख चुके हैं.
इस वीडियो में एक आदमी सड़क पर चाक या खड़िया से कुछ ड्रा करता है. जब वो उठता है तो आपको नजर आता है उसने हनुमान जी बनाए हैं. अब तक ग्यारह हजार लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं, वीडियो आप भी देखिए. पुराना हो या इस आदमी को आप जानते हों तो कमेंटबॉक्स में बताइए. ऐसा कुछ न हो तो बस बंदे का टैलेंट देखिए.
अब सोचो लोग इसमें क्या छिछिया सकते हैं? कह रहे हैं भगवान का स्केच सड़क पर नहीं बनाना चाहिए, इनको कौन कह दे भगवान तो कण-कण में बताए जाते हैं, क्या सड़क में नहीं होते?
.webp?width=60)

