The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man called off his wedding after bride was seen giving flying kisses to guests and her mother dancing on dj

दुल्हन का मेहमानों को फ्लाइंग किस, मां का डीजे पर नाच दूल्हे को 'सही नहीं' लगा, शादी तोड़ दी

दूल्हे के परिवार का कहना है, "लड़की सही नहीं थी क्योंकि वो मेहमानों से हाथ मिला रही थी."

Advertisement
pic
3 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 3 जुलाई 2023, 09:30 PM IST)
man called off his wedding after bride was seen blowing kisses
यूपी के संभल का मामला है. (सांकेतिक तस्वीर: Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी वाले दिन एक रिश्ता कथित रूप से इस बात पर तोड़ दिया गया कि लड़के वालों के हिसाब से लड़की ‘सही’ नहीं थी. दूल्हे और उसके परिवार का कहना है कि दुल्हन मेहमानों से हाथ मिला रही थी और फ्लाइंग किस (Flying Kiss) दे रही थी, इसलिए वो ‘सही नहीं' थी. लड़के वालों को दुल्हन की मां का डीजे पर डांस करना भी नागवार गुजरा. खबर के मुताबिक इन्हें वजह बताकर दूल्हे और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया. 

आजतक के अभिनव माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक शादी टूटने का ये मामला संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र का है. यहां के सरायतरीन इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी संभल के ही गंवा कस्बे में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी. 29-30 जून को शादी समारोह था. तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात समारोह स्थल पर पहुंची. बारात का स्वागत हुआ.

दूल्हे के पिता का आरोप है कि इस दौरान दुल्हन की मां नशे में थी. उनके मुताबिक वो आरती की थाली भी नहीं पकड़ पा रही थी. फिर उन्होंने आरोप लगाया कि बारात के स्वागत के बाद दुल्हन की मां ने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक बारातियों को दुल्हन की मां का डीजे पर डांस करना ठीक नहीं लगा. 

दूल्हे के परिवार का ये तक आरोप है कि दुल्हन की मां सिगरेट पीते हुए मेहमानों पर उसका धुआं उड़ा रही थी. दूल्हे के भाई का कहना है कि जब दुल्हन स्टेज पर आई, तो वो सभी लोगों से हाथ मिलाकर फ्लाइंग किस कर रही थी. इस वजह से उसके भाई ने शादी से इनकार कर दिया.

मामला सामने आने के बाद दूल्हे के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे का शादी से इनकार करने की वजह दुल्हन और उसकी मां का बर्ताव है, जो उनके परिवार को ठीक नहीं लगा. उन्होंने कहा कि उन लोगों ने शादी के लिए लड़की वालों के तरफ से भी इंतजाम किया था, लेकिन शराब और सिगरेट के कारण उनके परिवार को रिश्ता तोड़ना पड़ा.

ये भी पढ़ें- घोड़ी छोड़ JCB पर बैठ शादी में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन उसी पर होकर सवार आई सजना के द्वार

वीडियो: बेटी ने मुस्लिम से शादी कर ली, मां-बाप ने जिंदा रहते कर दिया पिंडदान.

Advertisement

Advertisement

()