शशि थरूर को सुनने बंदा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी लेकर पहुंचा, लोग बोले- 'भाई ये भी कम है'
अपनी धाकड़ अंग्रेजी के लिए मशहूर हैं शशि थरूर.
.webp?width=210)
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी के लिए काफी मशहूर हैं. वो समय-समय पर अंग्रेजी शब्दों के ऐसे ‘बम’ मारते हैं कि भाषा के जानकार भी सिर खुजाते रह जाते हैं. यहां तक कि कभी-कभी गूगल सर्च भी काफी नहीं पड़ता है उस शब्द का मतलब जानने के लिए. अपनी अंग्रेजी के कारण शशि थरूर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर हैं. लेकिन इस बार अपनी अंग्रेजी की वजह से नहीं, बल्कि एक सज्जन की वजह से जो कांग्रेस नेता के किसी सेशन में ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी’ लेकर पहुंच गए. शायद यही सोच कर कि फिर से थरूर अपने अंग्रेजी शब्दकोश से कोई ‘बम’ न मार दें.
सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में थरूर किसी टॉक शो में बैठे हुए हैं. टॉक शो का नाम ‘लुंगलेंग शो’ था. इसी शो का एक वीडियो आर लुंगलेंग नाम के शख्स ने ट्विटर पर अपलोड किया. वीडियो में दिख रहा है कि ऑडियंस में बैठा एक व्यक्ति ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी’ के साथ थरूर के इस शो को देखने पहुंचा है. वीडियो अपलोड करते हुए आर लुंगलेंग ने लिखा,
“नागालैंड में कोई डॉ शशि थरूर को सुनने के लिए मेरे शो में सचमुच ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी’ लेकर आया था. जब तक मैंने इसे नहीं देखा, तब तक डिक्शनरी को लेकर आना सिर्फ मजाक ही था.”
शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और कई तरह के कमेंट्स भी किए. मनासी नाम के अकाउंट से लिखा गया,
“वो शख्स अपनी डिक्शनरी में कुछ नए शब्द जोड़ना चाहता होगा.”

लोगों की अंग्रेजी पर कमेंट करते हुए आका गोविंद नाम के एक यूजर ने लिखा,
“ये बंदा तो अंग्रेजों को भी अंग्रेजी सिखा दे.”

किसी को अपनी अंग्रेजी की याद आई तो किसी को अपने स्कूल की. आउक ऑफिशियल नाम के अकाउंट से लिखा गया,
“मुझे मेरे स्कूल में इंग्लिश क्लास की याद दिला दी.”

किसी-किसी ने तो डिक्शनरी पर भी सवाल खड़े कर दिए. सान्या गोगोई नाम के अकाउंट से लिखा गया,
“क्या होगा अगर डिक्शनरी भी काफी न पड़े?”

शशि थरूर की अंग्रेजी पर कमांड है. उनकी वोकैबलरी काफी बड़ी है. मतलब उन्हें अंग्रेजी शब्दों का बहुत ज्यादा ज्ञान है. एक बार किसी भाजपा नेता पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने 'allodoxaphobia' शब्द का इस्तेमाल किया था. इसका मतलब बताते हुए थरूर ने बताया था कि इसको ‘राय का तर्कहीन डर होना’ कहते हैं. ऐसे ही कई बार उन्होंने ‘farrago’ और ‘troglodyte’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं जिनकी वजह से थरूर चर्चा में रहे.
वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ये थ्योरी जानकर अरविंद केजरीवाल भी चकरा जाएंगे

