खाने के बाद बिल ना चुकाने का 'जुगाड़' निकाल लिया था, लंबे टाइम तक बचा रहा, फिर धरा गया
आरोपी ने 20 रेस्तरां में किया हार्ट अटैक पड़ने का नाटक. एक बार पहले भी पुलिस ने पकड़ा था.

थ्री ईटियट्स मूवी याद है आपको? फ़रहान को अपने दोस्त रैंचो से मिलना था लेकिन वो फ़्लाइट में बैठा था. कुछ समझ नहीं आया कि कैसे बाहर निकले तो हार्ट अटैक का बहाना बनाकर फ़्लाइट से बाहर निकलता है. और एयरपोर्ट पर आते ही फिट हो जाता है. ऐसा बहाना एक और आदमी ने बनाया. लेकिन फ़्लाइट से उतरने के लिए नहीं. रेस्तरां में खाना खाने के बाद उसका बिल ना भरने के लिए. ऐसा उसने कई बार किया. इतनी बार की अब पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है.
न्यूज़ वेबसाइट thesun की रिपोर्ट के मुताबिक़, 50 साल का ये शख़्स स्पेन का रहने वाला है. उसने अब तक 20 रेस्तरां में हार्ट अटैक का बहाना बनाया है. एक महीने पहले पुलिस ने उसे रेस्तरां में बिल ना भरने और हार्ट अटैक का नाटक करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है. चेतावनी के रूप में शख़्स की फ़ोटो को ब्लान्का (Blanca) के हर रेस्तरां में चिपका दिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक़, El Buen Comer होटल के एक कर्मचारियों ने शख़्स को 37 डॉलर (लगभग 3079 रुपए) का बिल पेश किया. उसने ख़ाना और ड्रिंक्स ऑर्डर की थीं. लेकिन जैसे ही बिल भरने की बारी आई तो उसने छाती पकड़ ली और फर्श पर बेहोश होने का नाटक कर हार्ट अटैक आने का बहाना बनाया. ये सब देखकर होटल के कर्मचारियों ने एंबुलेंस की जगह पुलिस को फ़ोन कर दिया और पुलिस ने शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक़, उसे पहले भी गिरफ़्तार किया गया था लेकिन तब उसके बिल की रक़म छोटी थी इसलिए उसे जाने दिया गया. लेकिन इसके बाद भी वो नहीं माना. रेस्तरां मालिकों ने उसकी फोटो फैला दी और अब वो गिरफ्तार हो गया है.
ये भी पढ़ें: गांव के दद्दू ने खटिया पर गजब स्टंट मारे, फिटनेस देख लोग बोले- 'ओलंपिक भेज दो भाई!'

