The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral video instagram old uncle doing yoga on charpai bed

गांव के दद्दू ने खटिया पर गजब स्टंट मारे, फिटनेस देख लोग बोले- 'ओलंपिक भेज दो भाई!'

वीडियो को अभी तक 60 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2023, 06:26 PM IST)
viral vidoe of old man doing yoga
बुड्ढे अंकल जी खाट पर लेटकर, खड़े होकर ऐसी गज़ब की कलाबाज़ी कर रहे हैं. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल फिटनेस को लेकर लोग चिंतित रहते हैं. जिम जाएंगे, अच्छा खाना खाएंगे. प्रोटीन ज्यादा, फैट कम, ये-वो. हमारी चिंता ने फिटनेस व्लॉगर्स की मौज कर रखी है. चौड़ी छाती, मोटे डोले, सिक्स पैक ऐब्स के साथ एक्सपर्ट एडवाइस लेकर वे हाजिर हो जाते हैं अपनी फिटनेस का मुजाहिरा करते हैं. हम थोड़ी देर मोटिवेशन में रहने के बाद सोचते रह जाते हैं पता नहीं ऐसे कब बनेंगे. लेकिन अब एक दद्दू सामने आए हैं जिन्हें देखकर अच्छी फिटनेस को सपना बनाए बैठे लोग शर्मसार हो जाएंगे और जो फिट हैं वो बगले झांकेंगे. 

ऐसा इसलिए क्योंकि दद्दू की फिटनेस अलग ही लेवल की है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बुजुर्ग खाट पर ऐसे स्टंट कर रहे हैं जिनके लिए फिटनेस लेवल बहुत हाई चाहिए.

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @painter_hukm नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस अकांउट से इसी बुजुर्ग के 3-4 वीडियोज़ शेयर हुए हैं. इनमें अंकल योगा कर रहे हैं, कुश्ती खेल रहे हैं. वहीं वायरल वीडियो में वो चारपाई के नीचे लेटते हैं, फिर हाथ के बल से उल्टा उठते हैं. और खाट पर उल्टे खड़े होकर पैरों से कलाबाज़ी करते हैं. देखने में बुजुर्ग की उम्र 70 साल के आसपास लग रही है. इस आयु में उनकी फिटनेस का लेवल वाकई में काबिल-ए-तारीफ है.

वायरल वीडियो को अभी तक 60 लाख़ से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं. सेहत और मिलावट की बात करते हुए आशु नाम के यूजर ने लिखा,

“पहले के आदमी और खाना दोनों में दम था. आजकल तो हर चीज़ में मिलावट है.”

राम नाम के एक यूजर ने लिखा,

“अंकल पर अन्नपूर्णा के फूड पैकेट मिर्च का असर है.”

गोविंद नाम के यूजर ने लिखा,

“वैक्सीन का असर है.”

प्रेमा नाम के यूजर को अपना बचपन याद आ गया, उन्होंने लिखा, 

“बात बिल्कुल सही है. बूढ़े बुजुर्ग से कभी भी पंगा नहीं लेना चाहिए. मैं बचपन में छोटा था तभी बुजुर्गों को चिढ़ाता था, लेकिन एक बार उन्होंने ऐसा मारा कि आज तक नहीं भूला हूं.”

वहीं मोहनराम नाम के यूजर ने लिखा, 

“गजब बाबा. बाबा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ओलंपिक खेल समारोह में भेजना चाहिए.”

वैसे अंकल को देखकर एक बात याद आ गई जो हम घर-परिवार, दोस्तों ऑफिस के लोगों से सुनते रहते हैं. यही कि गांव का खान-पान शहर से बेहतर होता है और वहां लोग शारीरिक एक्टिविटी ज्यादा करते हैं, इसलिए उनकी फिटनेस भी शहरी लोगों से अच्छी होती है. क्या आप भी ऐसा मानते हैं? कॉमेंट बॉक्स में बताएं.

ये भी पढ़ें:  Dream 11 पर 1.5 करोड़ जीत खुश सब इंस्पेक्टर को असली झटका तो अब लगा है!

Advertisement

Advertisement

()