The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mamta Banerjee meets PM Narendra Modi in Kolkata, What happened in the meeting

कोलकाता में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने CAA और NRC पर क्या कहा?

पीएम से मुलाकात के बाद ममता ने तृणमूल कांग्रेस के CAA प्रोटेस्ट में हिस्सा भी लिया.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2020, 02:41 PM IST)
Img The Lallantop
पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी CAA के मुद्दे पर टकराव के मूड में है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी, 2020 को पश्चिम बंगाल की दो दिनों की यात्रा के पहले दिन कोलकाता पहुंचेउन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज भवन में मुलाकात की. पीएम मोदी की बीजेपी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के मुद्दे पर टकराव के मूड में है. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में संशोधित कानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस भी CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही है. राजभवन में पीएम से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के CAA प्रोटेस्ट में हिस्सा भी लिया.

मोदी-ममता की मीटिंग में क्या हुआ?

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा,

ये एक औपचारिक मुलाकात थी. मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य के लोग सिटिज़नशिप अमेंडमेंट एक्ट(CAA), नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स(NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर(NPR) के ख़िलाफ़ हैं. मैंने उनसे कहा कि इसपर फिर से विचार करें.

ममता ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें दिल्ली आकर बात करने के लिए कहा है. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लिए 38,000 करोड़ रुपये की राशि भी केंद्र से मांगी है. इसमें साइक्लोन बुलबुल के लिए 7,000 करोड़ का राहत पैकेज भी शामिल है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोलकाता पहुंचे, उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर राज्यपाल जगदीप धनखड़, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फ़रहाद हकीम और पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष मौजूद थे. इस दौरे पर मोदी के खिलाफ प्रोटेस्ट की आशंका है. इस वजह से भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

प्रधानमंत्री ने 11 जनवरी की शाम कोलकाता की चार हेरिटेज इमारतों का उद्घाटन किया. करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का हाल ही में जीर्णोद्धार किया गया है. 

उन्होंने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के तहत, हावड़ा ब्रिज के लाइट एंड साउंड सिस्टम का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ मंच भी साझा किया.

इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर बताया था कि वो अपने पश्चिम बंगाल के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन भी मनाया जाता है. वो अपने दौरे के दौरान रामकृष्ण मिशन में भी कुछ वक्त गुजारेंगे.


नेता नगरी: दीपिका पादुकोण के JNU जाने और स्मृति ईरानी के भड़कने पर क्या बोले राजदीप?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()