The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • mahua moitra cash for query case cbi probe says bengali women are just objects for bjp not devi

"BJP को बेघर..."- सांसदी रद्द करने की रिपोर्ट आई, महुआ ने सीधा मोर्चा खोल दिया

महुआ मोइत्रा ने BJP को लेकर कहा- आपने पहले किसी बंगाली महिला को नहीं देखा होगा. हम बंगालियों के लिए महिलाओं का मतलब देवी, मां काली है लेकिन आपके लिए वो सिर्फ एक वस्तु हैं.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:26 PM IST)
mahua moitra cash for query case cbi probe says bengali women are just objects for bjp not devi
महुआ मोइत्रा ने अडानी और BJP को घेरा (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash for Query) के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की सदस्यता रद्द हो सकती है. इस बीच उनका बयान सामने आया है. महुआ ने आरोप लगाया कि BJP के लिए बंगाली महिलाएं सिर्फ वस्तु हैं. मामले की CBI जांच पर महुआ ने कहा कि एजेंसी के पास अडानी के कथित कोयला घोटाले की जांच के लिए लोग नहीं हैं, लेकिन उनके जूते गिनने के लिए बहुत समय है.

दरअसल, 8 नवंबर को एक पोस्ट में BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा,

लोकपाल ने आज मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने वाले मामले पर CBI जांच का आदेश दिया है.

इस पर महुआ मोइत्रा बोलीं,

मैंने सुना कि कोई चोर, गुंडा झारखंड से BJP सांसद (निशिकांत दुबे) ने अपने पोस्ट में मेरे खिलाफ CBI जांच की बात कही. अगर वो जानना चाहते हैं कि मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं तो उन्हें मेरे घर जरूर आएं. मैं जानना चाहती हूं कि अडानी के 13,000 करोड़ के कोयला घोटाले की जांच अभी भी क्यों लंबित है? CBI के पास अडानी और अमित शाह से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे की जांच करने का समय नहीं है, लेकिन मेरे जूते गिनने के लिए समय और एनर्जी है.

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा,

आपने पहले किसी बंगाली महिला को नहीं देखा होगा. हम बंगालियों के लिए महिलाओं का मतलब देवी, मां काली है लेकिन आपके लिए वो सिर्फ एक वस्तु हैं. आप मेरी जैसी महिला को स्वीकार नहीं कर सकते. मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि वो (BJP नेता) बेघर हो जाएं. अगले चार महीनों तक वो (BJP) TMC पार्टी और नेताओं को बदनाम करने की कोशिश करेंगे लेकिन हम हिलेंगे नहीं. हमें मजबूत और एकजुट रहना है.

बता दें, एथिक्स पैनल की ड्राफ्ट रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है. 500 पेज की रिपोर्ट में TMC सांसद के कामों को आपत्तिजनक, अनैतिक और आपराधिक करार दिया गया है. साथ ही उनके लिए कड़ी सजा की मांग की गई है. ड्राफ्ट रिपोर्ट को अपनाने के लिए एथिक्स पैनल 9 नवंबर को शाम करीब 4 बजे बैठक करेगा. फिर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इसे लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा और चर्चा के बाद कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: 'द्रौपदी का चीरहरण...' महुआ मोइत्रा ने दानिश अली के साथ एथिक्स कमेटी से बाहर आकर ये क्यों कहा?

Advertisement

Advertisement

()