The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • maharashtra washim eleven year old girl was going home from madarsa died after being run over by tractor

घर लौट रही बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा, ड्राइवर को मारने के लिए भीड़ का थाने पर धावा

घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कामरगांव की है. साइकिल से घर लौट रही 11 साल की बच्ची ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गई थी. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी थी.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:24 PM IST)
maharashtra tractor incident four year girl killed
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी थी. (फोटो: आजतक/ज़का ख़ान)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र ( Maharashtra) के वाशिम जिले में 10 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची मदरसे से घर लौट रही थी. वो अपनी साइकिल पर थी, इस दौरान एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. बच्ची ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. वहीं ट्रैक्टर का ड्राइवर भीड़ के गुस्से से बचने के लिए खुद ही थाने भाग गया. फिलहाल ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है.

ट्रैक्टर के नीचे कैसे आ गई बच्ची?

आजतक से जुड़े ज़का ख़ान की रिपोर्ट के मुताबिक़ ये घटना वाशिम जिले के कामरगांव की है. बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती थी. उसका नाम आतिफा फातिमा था. फातिमा 10 अक्टूबर की सुबह 10 बजे अपनी साइकिल से लौट रही थी. रास्ते में बिल्डिंग मटेरियल से भरा एक ट्रैक्टर फातिमा की साइकिल के आगे-आगे चल रहा था. अचानक ट्रैक्टर रिवर्स गियर में पीछे की ओर जाने लगा. पीछे साइकिल पर सवार बच्ची थी. इस टक्कर से बच्ची ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गई. उसकी वहीं मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: घर ढहने से हुई थी बच्ची की मौत, पिता से मंत्री बोले- 'मैं दूसरी तरह का नेता... चेक लेना हो तो लो'

भीड़ से डरकर ड्राइवर खुद थाने भागा

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए. भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. ये देखकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. गुस्साई भीड़ को देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर भागकर कामरगांव पुलिस स्टेशन में जाकर बैठ गया. 

भीड़ ने घटना के बाद ट्रैक्टर के साथ तोड़फोड़ की. (फ़ोटो/आजतक)

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर के पीछे-पीछे भीड़ भी पुलिस स्टेशन पहुंच गई. ड्राइवर को वहां देखकर भीड़ ने पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने भीड़ को शांत कराया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बालू माफिया बेखौफ, अवैध खनन रोकने गए एसआई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया

वीडियो: बिहार चुनाव: बच्ची की मौत हुई, हंगामा हुआ, पर नेता उस केस को भुलाकर वोट मांगने पहुंच गए!

Advertisement

Advertisement

()