राहुल ने पत्रकारों के सामने सावरकर की चिट्ठी पढ़कर सुना दी, बोले- 'अंग्रेजों से माफी मांगी'
देवेंद्र फडणवीस के आरोप का सावरकर की चिट्ठी पढ़कर राहुल ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान पर एक बार फिर विनायक दामोदर सावरकर पर हमला किया है. गुरूवार, 17 नवंबर को उन्होंने सावरकर द्वारा अंग्रेजों को लिखी गई एक चिट्ठी पढ़कर सुनाई. राहुल ने कहा कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी थी, लेकिन महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने सावरकर की चिट्ठी दिखाते हुए उसकी आखिरी लाइन भी पढ़ी.
राहुल ने कहा सावरकर ने लिखा था,
आजतक से जुड़ीं सुप्रिया भारद्वाज के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी ने कहा,
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा,
दो दिन पहले बिरसा मुंडा और सावरकर की तुलना की थीइससे पहले मंगलवार, 15 नवंबर को राहुल गांधी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर भी विनायक दामोदर सावरकर पर हमला बोला था. तब उन्होंने महाराष्ट्र के वाशिम में आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया था.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मंगलवार को राहुल ने बिरसा मुंडा और सावरकर के बीच तुलना करते हुए कहा था,
एक नाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे ने दिया जवाबराहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल सा आ गया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की.
पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के लोग सावरकर के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया हुआ है.’
इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि वो और उनकी पार्टी वीडी सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वो स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं.
वीडियो : कांग्रेस का ऐसा सपोर्टर राहुल गांधी को खोजे नहीं मिलेगा

.webp?width=60)

