The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Maharashtra Nagpur Psychologist accused of raping many girls in 15 years

नागपुर में साइकोलॉजिस्ट ने 50 से ज्यादा गरीब बच्चियों-महिलाओं किया रेप और यौन शोषण, अरेस्ट

Nagpur psychologist rape girls and women: मनोचिकित्सा का ढोंग करने वाला राजेश यहीं तक नहीं रुका. वह लड़कियों की फोटो ले लेता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कुछ लड़कियों को उनकी शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर उन्हें संबंध बनाने के लिए बुलाता रहा.

Advertisement
Nagpur Rape case
सांकेतिक तस्वीर. (India Today)
15 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2025, 06:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के नागपुर में एक मनोवैज्ञानिक पर रेप और ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगा है. आरोपी साइकोलॉजिस्ट का नाम राजेश ढोके है. खबर के मुताबिक राजेश ने कथित तौर पर 50 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया है. पीड़िताओं में नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. राजेश ढोके पर इन लड़कियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है. इसके जरिये उसने बीते 15 सालों में कई लड़कियों और महिलाओं का बार-बार यौन उत्पीड़न किया. आरोपी मनोवैज्ञानिक की उम्र 47 साल है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी साइकोलॉजिस्ट आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था. इसके लिए वह काउंसलिंग कैंप का आयोजन करता था. और ग्रामीण इलाके जैसे भंडारा, गोंदिया जिले से आने वाले बच्चों को परामर्श देता था. आरोप है कि इसी कैंप की आड़ में वह गरीब बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण करता रहा.

मनोचिकित्सा का ढोंग करने वाला राजेश यहीं तक नहीं रुका. वह लड़कियों की फोटो ले लेता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कुछ लड़कियों को उनकी शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर उन्हें संबंध बनाने के लिए बुलाता रहा.

रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब उजागर हुआ जब ढोके ने एक महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे बार-बार मिलने बुलाया. बार-बार दी जा रही धमकियों और दुर्व्यवहार से तंग आकर आरोपी की पूर्व छात्रा ने अपने पति की मदद से हुडकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया. पुलिस ने आरोपी राजेश पर यौन अपराधों से जुड़ी धाराओं के अलावा POCSO एक्ट  और SC/ST एक्ट  के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं.

डेकन हेराल्ड की खबर के मुताबिक मामले को लेकर पुलिस ने बताया,

Image embed

पुलिस ने अन्य पीड़ित बच्चियों और महिलाओं से सामने आकर आरोपी राजेश ढोके के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाने की अपील की है. पुलिस का भी मानना है कि आरोपी ने ‘काउंसलिंग कैंप’ के नाम पर कई महिलाओ और बच्चियों को अपना शिकार बनाया होगा, जिनके सामने आने पर ही पूरा खुलासा हो पाएगा.

आरोपी मनोवैज्ञानिक के और भी 'कारनामे' सामने आए हैं. उसके खिलाफ कैंप से इतर भी कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा है, जिनके CCTV भी उपलब्ध हैं. उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज था. रिपोर्ट के मुताबिक इन्हीं हरकतों की वजह से मनोवैज्ञानिक को सड़क पर पीटा भी जा चुका है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने साइकोलॉजिस्ट की मदद करने वाली दो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है. आरोप है कि इन महिलाओं में से एक उसकी पूर्व छात्रा है, जिसने बाद में आरोपी से शादी कर ली और कथित तौर पर इस काम में सक्रिय भूमिका निभाई.

वीडियो: UP के औरेया में नाबालिक से रेप, आरोप पिता, दादा और चाचा पर लगा

Advertisement

Advertisement

()