The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • maharashtra minister says aishwarya rai eyes shines as she eats fish

ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा की खूबसूरती का क्या 'राज' बता मंत्री विवादों में आए?

मंत्री मछली के फायदे गिना रहे थे और ये सब बोल बैठे. विवादों में घिरे...

Advertisement
pic
21 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 03:30 PM IST)
maharashtra minister says aishwarya rai eyes shines as she eats fish
मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वो हर दिन मछली खाती हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘मछली खाने से आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती हैं. इसी वजह से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत है.’

ये किसी डाइटीशियन या डॉक्टर की सलाह नहीं है. ना ही ऐसा हम कह रहे हैं. ये बयान दिया है महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मंत्री डॉक्टर विजयकुमार गावित ने. गावित अपने इस बयान के बाद से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर विवाद भी होने लगा है. दरअसल, विजयकुमार गावित धुले जिले के अंतुरली इलाके में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटने गए थे. कार्यक्रम में मछुआरों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा,

“क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वो हर दिन मछली खाती हैं.”

आजतक से जुड़े विशाल ठाकुर की रिपोर्ट के मुताबिक गावित ने आगे बोला कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं. उनकी आंखें चमकीली लगती हैं. कोई भी देख ले तो कायल हो जाए. उन्होंने कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है. उसी तेल से आंखें चमकीली और त्वचा अच्छी होती है.

मंत्री गावित इस दौरान अपनी योजनाओं का प्रचार भी करते दिखे. कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में वन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं. कई महिला बचत समूह, औद्योगिक संगठन उपलब्ध वन संसाधनों का उपयोग कर उद्योग के लिए आगे आ रहे हैं. शबरी जनजातीय वित्त एवं विकास निगम इन उद्योगों के लिए जनजातीय उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है.

गावित ने बताया कि शबरी आदिवासी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से आदिवासियों को व्यवसाय कैसे उपलब्ध कराया जाए और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कैसे बनाया जाए, इस पर काम हो रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में आदिवासी भाई प्रसंस्करण उद्योग से बने उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करा पाएं, इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किया जाएगा.

(ये भी पढ़ें: 'इसी उंगली से BJP की सरकार बनवाई... ', ये कहते हुए शख्स ने उंगली काटी और देवेंद्र फडणवीस को भेज दी)

वीडियो: लोकसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र में MVA टूटेगा?

Advertisement

Advertisement

()