The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Maharashtra governor Bhagat Singh Koshyari equates Shivaji Maharaj with Nitin Gadkari

'शिवाजी पुराने जमाने के आदर्श, अब गडकरी हैं हीरो', राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बवाल

NCP और AAP ने भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की मांग की है.

Advertisement
Maharashtra governor Bhagat Singh Koshyari
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
pic
साकेत आनंद
20 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2022, 11:59 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बयान पर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है. राज्यपाल ने एक समारोह में बोलते हुए शिवाजी महाराज को 'पुराने जमाने' का आइकन बता दिया और उनकी तुलना करते हुए नितिन गडकरी को आज का हीरो बताया. भगत सिंह कोश्यारी औरंगाबाद की डॉ. बीआर अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और NCP अध्यक्ष शरद पवार को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया.

'गडकरी नए युग के आदर्श'

इस समारोह में राज्यपाल ने बोलते हुए शिवाजी पर बयान दिया जिसके बाद महाराष्ट्र में सभी पार्टियों और संगठनों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, 

Image embed

राज्यपाल के इस बयान को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र का अपमान करने वाला बताया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता क्लाइड क्रास्तो ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने गडकरी की तुलना शिवाजी महाराज से कर दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 

Image embed

पहलेे भी विवाद में रहे कोश्यारी

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी कोश्यारी की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग कर ली. एक प्रेस रिलीज जारी कर पार्टी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र सिर्फ एक आदर्श नहीं है बल्कि एक नायक हैं.

इससे पहले जुलाई में भी राज्यपाल के बयान पर विवाद हुआ था. कोश्यारी ने कहा था कि अगर मुंबई और खासकर ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो महाराष्ट्र में पैसा ही नहीं बचेगा. ये राजधानी जो कहलाती है आर्थिक राजधानी, वो आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं. इस बयान पर शिवसेना, कांग्रेस, MNS सहित सभी दलों ने आपत्ति जताई थी.

वीडियो: देवेन्द्र फडणवीस इंटरव्यू में बोले- ‘जो बेईमानी मेरे साथ हुई, हमने उसका बदला लिया’

Advertisement

Advertisement

()